लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्क समिट के लिए पाकिस्तान करेगा आमंत्रित

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 27, 2018 17:39 IST

2016 में पाकिस्तान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में बांग्लादेश ने अपनी घरेलू परिस्थितियों का हवाला दिया था, जिसकी वजह से इसे रद्द किया गया था। 

Open in App

पाकिस्तान दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजने वाला है। इसकी जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने दी है। बता दें कि 19वें सार्क शिखर सम्मेलन 2016 में रद्द कर दिया गया था क्योंकि भारत, बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने इस सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था।

2016 में पाकिस्तान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में बांग्लादेश ने अपनी घरेलू परिस्थितियों का हवाला दिया था, जिसकी वजह से इसे रद्द किया गया था। इधर, अभी हाल ही में पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे की आधारशिला कार्यक्रम में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आमंत्रित किया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और एच एस पुरी को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कहा है। इस बारे में विदेश मंत्री स्वराज ने बीते शनिवार को पाकिस्तान को सूचित कर दिया था।

पाकिस्तान में 28 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से न्योता मिलने के कुछ देर बाद सुषमा की यह प्रतिक्रिया सामने आई थी।

कुरैशी को लिखे पत्र में सुषमा ने पाकिस्तान आने का न्योता देने के लिये उनका धन्यवाद किया था और कहा था कि तेलंगाना में चुनाव प्रचार अभियानों को लेकर अपनी पहले की प्रतिबद्धताओं के चलते वह करतारपुर साहिब नहीं आ सकतीं, लेकिन इस कार्यक्रम में हरसिमरत कौर बादल और पुरी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सुषमा ने उम्मीद जतायी थी कि पाकिस्तान सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस गलियारे का निर्माण जल्द हो ताकि ‘‘हमारे नागरिक जल्दी से जल्दी इस गलियारे का इस्तेमाल कर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में दर्शन कर सकें।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला