लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में पालतू कुत्ता कोरोना वायरस से हुआ संक्रमित, पशु केंद्र में रखा गया पृथक

By भाषा | Updated: March 5, 2020 07:18 IST

हांगकांग में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला के पालतू कुत्ते में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। मानव से जानवर में इस वायरस के संक्रमण का यह संभवत: पहला मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देहांगकांग में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला के पालतू कुत्ते में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। मानव से जानवर में इस वायरस के संक्रमण का यह संभवत: पहला मामला है।

हांगकांग में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला के पालतू कुत्ते में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। मानव से जानवर में इस वायरस के संक्रमण का यह संभवत: पहला मामला है। यह कुत्ता 60 वर्षीय एक महिला मरीज का है।

शुक्रवार से लगातार इस कुत्ते के ‘आंशिक रूप से’ कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। इस कुत्ते को शुक्रवार से एक पशु केंद्र में पृथक रखा गया था।

शहर के कृषि, मत्स्य संरक्षण विभाग (एएफसीडी) ने पामेरियन कुत्ते की जांच की और वह इससे पीड़ित मिला।

एएफसीडी ने कहा कि विश्वविद्यालयों और पशु स्वास्थ्य विश्व संगठन के विशेषज्ञ कुत्ते में कोरोना वायरस की पुष्टि को लेकर एकमत हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यह संभवत: मानव से जानवर में संक्रमण का मामला है।’’ कुत्ते में हालांकि कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं दिखा है। कोरोना वायरस से पीड़ित सभी लोगों के पालतू जानवरों को 14 दिनों के लिए पृथक रखा जाएगा। दो कुत्तों को पहले से ही अलग रखा जा रहा है।

हांगकांग में अब तक कोरोना वायरस के 102 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। एएफपी स्नेहा नरेश नरेश

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

विश्वHong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

विश्वHong Kong Fire Accident: हांगकांग में आवासीय परिसर में आग लगने से 44 की मौत, 279 अब भी लापता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला