लाइव न्यूज़ :

पेलोसी ने एक खरब अमेरिकी डॉलर के बुनियादी ढांचा विधेयक को इस सप्ताह पारित कराने का किया संकल्प

By भाषा | Updated: September 27, 2021 12:37 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 सितंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के घरेलू एजेंडे पर मंडरा रहे खतरे के बीच प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने रविवार को संकल्प किया कि वह इस सप्ताह एक खरब अमेरिकी डॉलर के बुनियादी ढांचा विधेयक को पारित कराएंगी।

नाम उजागर ना करने की शर्त पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि बाइडन ने सप्ताहांत में सांसदों के साथ बातचीत की थी। समर्थन जुटाने के लिए पर्दे के पीछे व्यापक स्तर पर जद्दोजहद जारी है।

पेलोसी के पास एक खरब अमेरिकी डॉलर के बुनियादी ढांचा विधेयक को पारित कराने के लिए पर्याप्त वोट होने के सवाल पर बाइडन ने रविवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि इस संबंध में इस सप्ताह कदम उठाया जाएगा।

पेलोसी बुनियादी ढांचे के विधेयक पर पहले सोमवार तक वोट कराना चाहती थीं, लेकिन रविवार को उन्होंने सहयोगियों को लिखे एक पत्र में कहा कि इस पर अब बृहस्पतिवार को वोट होगा। साथ ही, इस पर चर्चा के लिए अतिरिक्त समय के अनुरोध को अनुमति दी। सीनेट ने पिछले महीने एक खबर के अमेरिकी डॉलर के बुनियादी ढांचा विधेयक का पारित किया था।

पेलोसी ने रविवार को ‘एबीसी’ के ‘दिस वीक’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘ मैं कहना चाहती हूं कि हम इस सप्ताह विधेयक पारित करेंगे। मैं ऐसे विधेयक को कभी पेश नहीं करूंगी, जिसे पारित कराने के लिए पर्याप्त वोट ना हो। आप इसके लिए तारीख तय नहीं कर सकते। जब आपके पास वोट होंगे आप तब ही इसे पेश करेंगे और हम ऐसा ही करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल