लाइव न्यूज़ :

पाक का दोहरा चेहरा: विदेश मंत्री ने कहा- कश्मीर संबंधी फैसले पर भारत पुनर्विचार करे तो हम समीक्षा को तैयार, रेल मंत्री ने दी जंग की धमकी

By भाषा | Updated: August 8, 2019 18:40 IST

भारत ने सोमवार को संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को वापस लेते हुए जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों - जम्मू कश्मीर और लद्दाख - में बांट दिया था ।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत यदि कश्मीर पर अपने कदमों पर पुनर्विचार को राजी हो तो पाक, भारत के खिलाफ अपने निर्णयों की समीक्षा को तैयार है। कुरैशी की यह टिप्पणी पाकिस्तान द्वारा भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित किये जाने के एक दिन बाद आयी है। पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने राजनयिक संबंधों को कमतर करने का फैसला भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के कदम को लेकर किया।

पाकिस्तान ने भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के फैसले को ‘‘एकतरफा और अवैध’’ कदम बताया है। कुरैशी ने कहा, ‘‘क्या वे अपने निर्णयों की समीक्षा को तैयार हैं? यदि वे करें तो, हम भी अपने निर्णयों की समीक्षा कर सकते हैं। समीक्षा दोनों ओर से होगी। यही शिमला समझौता कहता है।’’ इससे पहले पाकिस्तान के रेल मंत्री ने घोषणा की कि भारत के साथ समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई है। 

पाकिस्तान के रेल मंत्री ने कहा- अगर हमपर युद्ध थोपा गया तो यह अंतिम युद्ध होगा

भारत के साथ राजनयिक संबंध कमतर करने के एक दिन बाद पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने भारत के साथ समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा निलंबित किये जाने का ऐलान किया है। राशिद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा,''हमने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को निलंबित करने का निर्णय किया है।'' उन्होंने कहा, ''जबतक मैं रेल मंत्री रहूंगा, समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा नहीं चलेगी।'' 

पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा कि समझौता के उन डिब्बों का इस्तेमाल ईद के मौके पर यात्रियों की आवाजाही के लिए किया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद इस साल की शुरुआत में समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई थी। हालांकि, बाद में इस सेवा को दोबारा बहाल कर दिया गया ।

रेल मंत्री ने चेताया, ‘‘आगामी तीन-चार महीने बहुत महत्वपूर्ण हैं। युद्ध हो सकता है, लेकिन हम युद्ध नहीं चाहते हैं। अगर हमपर युद्ध थोपा गया तो यह अंतिम युद्ध होगा ।’’ भारत की यात्रा करने के लिए यात्री लाहौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार रहे थे। उसी बीच मंत्री ने ट्रेन सेवा निलंबित किये जाने का ऐलान किया।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाधारा ३७०इमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान