लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के पूर्व चीफ ने किया खुलासा, PM के लिए आईएसआई की पहली पसंद थे मोदी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 26, 2018 11:37 IST

पाकिस्तान की सीक्रेट सर्विस एजेंसी आईएसआई के पूर्व डीजी असद दुरानी ने एक किताब में कई तरह के खुलासे किए हैं।

Open in App

इस्लामाबाद, 26 मई: पाकिस्तान की सीक्रेट सर्विस एजेंसी आईएसआई के पूर्व डीजी असद दुरानी ने एक किताब में कई तरह के खुलासे किए हैं। उन्होंने पूर्व रॉ चीफ ए. एस. दुलत के साथ मिलकर एक किताब लिखी है। उनकी इस किताब पर पाक का रूख खासा खराब है। 

पाकिस्तान में इंडियन डिप्लोमेट का कुक बन गया ISI का जासूस, गिरफ्तारी के बाद हुए ये खुलासे

इस किताब में भारत-पाकिस्तान के रिश्तों और पाकिस्तानी सेना ने आपत्ति जताते हुए दुरानी को उनके समक्ष पेश होने तक को कह दिया है। इस किताब का नाम 'स्पाई क्रॉनिकल' है। इतना ही नहीं इस किताब में  कश्मीर समस्या, करगिल युद्ध, ओसामा बिन लादेन का मारा जाना, कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी, हाफिज हईद, बुरहान वाणी आदि समस्याओं को पेश किया गया है।

इस किताब में कहा गया है कि आईएसआई नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से 'खुश' था।  दुरानी ने लिखा है कि पाकिस्तान की सीक्रेट सर्विस एजेंसी आईएसआई की पहली पसंद मोदी ही थे। किताब की मानें तो मोदी की 'कट्टरपंथी' छवि है, आईएसआई को लगता है कि मोदी कोई ऐसा कदम उठाएंगे जिससे भारत की सेक्युलर छवि को नुकसान पहुंचेगा और उसका पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर फायदा होगा। किताब में बीजेपी पर खासा फोकस किया गया है।

 हिंदू भक्तों के लिए पाकिस्तान ने उठाया कदम, कृष्ण मंदिर को दिए 2 करोड़ रुपए

इसमें 1998 में बीजेपी के सरकार बनने के रूप को भी पेश किया गया है। इसमें कहा गया है कि दुरानी ने यह भी लिखा है कि वाजपेयी सरकार ने उन्हें यह दिखाया कि मस्लिम विरोधी सरकार भी पाकिस्तान के लिए उतनी बुरी नहीं है। इस किताब में पाकिस्तान के कई तरह के सीक्रेट पेश किए गए हैं, जिनके बाद से पाक खासा खाफ नजर आ रहा है।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल