लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने अब दिल्ली-लाहौर बस सेवा की निलंबित

By भाषा | Updated: August 10, 2019 11:05 IST

Open in App

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के भारत के फैसले को लेकर सीमा पार की दो ट्रेनों को निलंबित करने के बाद लाहौर-दिल्ली मैत्री बस सेवा भी निलंबित कर दी है।

यह बस सेवा फरवरी 1999 में शुरू हुई थी लेकिन 2001 में संसद हमले के बाद निलंबित कर दी गई। फिर जुलाई 2003 को इस बस सेवा को बहाल किया गया। पाकिस्तान के सूचना एवं डाक सेवा मंत्री मुराद सईद ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बुधवार को हुई बैठक में लिए गए फैसलों के अनुरूप ही यह कदम उठाया गया।

सईद ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘एनएससी के फैसलों के अनुसार पाकिस्तान-भारत बस सेवा निलंबित कर दी गई है।’’ 

वहीं, पाकिस्तान के कराची शहर जाने वाली थार एक्सप्रेस यहां अपने निर्धारित समय पर शुक्रवार देर रात एक बजे भगत की कोठी स्टेशन से रवाना हो गई। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में घोषणा की थी कि यह जोधपुर से कराची जाने वाली आखिरी ट्रेन होगी। हालांकि, जोधपुर में भगत की कोठी स्टेशन से यात्री ट्रेन में इस आशंका के साथ रवाना हुए कि उनकी यात्रा राजस्थान के बाड़मेर जिले में सीमा पर आखिरी स्टेशन मुनाबाव में आकर खत्म हो सकती है।

टॅग्स :पाकिस्तानधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला