वीडियो: लंदन की सड़कों पर पाकिस्तान की मंत्री मरियम औरंगजेब के खिलाफ लगे 'चोरनी-चोरनी' के नारे, 'महंगी कॉफी' पीते देख भड़के लोग

By विनीत कुमार | Published: September 26, 2022 09:48 AM2022-09-26T09:48:22+5:302022-09-26T09:55:35+5:30

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें लंदन में कई लोग उन्हें घेर कर उनके खिलाफ नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

Pakistan minister Marriyum Aurangzeb heckled in London, protesters shout 'chorni, chorni' | वीडियो: लंदन की सड़कों पर पाकिस्तान की मंत्री मरियम औरंगजेब के खिलाफ लगे 'चोरनी-चोरनी' के नारे, 'महंगी कॉफी' पीते देख भड़के लोग

पाकिस्तानी मंत्री मरियम औरंगजेब के खिलाफ लंदन में लगे 'चोरनी-चोरनी' के नारे (फोटो- वीडियो ग्रैब)

Highlightsपाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को लंदन में घेर कर पाकिस्तानियों ने लगाए चोरनी-चोरनी के नारे।कुछ दावों के अनुसार ये इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थक थे। लंदन के एक कैफे में पहुंची थीं मरियम औरंगजेब, सड़कों पर भी पीछा कर पाकिस्तानी मंत्री पर कसे गए तंज।

लंदन: पाकिस्तान पिछले कई दिनों से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। साथ ही हाल में आई बाढ़ ने पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी है। इन सब मुश्किलों के बावजूद पाकिस्तान के हुक्मरानों पर आम लोगों को उनके हालात पर छोड़ खुद ऐशो-आराम भरी जिंदगी जीने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मरियम औरंगजेब लंदन में पाकिस्तानियों ने घेरा

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब को लंदन में कई लोगों ने घेर लिया और चोरनी-चौरनी के नारे लगाने लगे। माना जा रहा है कि ये सभी पाकिस्तानी थे। वहीं, कुछ दावों के अनुसार ये इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के समर्थक थे। 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि लंदन के एक कैफे में मरियम औरंगजेब कॉफी पीती नजर आती हैं। इसी दौरान कई लोग उन्हें घेर लेते हैं और वीडियो बनाते हुए उन्हें ताना दे रहे हैं।

वहीं, कुछ लोगों ने मंत्री का सड़कों पर भी पीछा किया और 'चोरनी, चोरनी (चोर, चोर)' के नारे लगाए। वे ये आरोप लगाते नजर आए कि पाकिस्तान सरकार के मौजूदा मंत्री जनता का पैसे लूटकर विदेशों में मौज-मस्ती कर रहे हैं। 

मरियम औरंगजेब ने लगाए इमरान खान पर आरोप 

बाद में एक ट्वीट में मरियम औरंगजेब ने इस घटना के लिए इमरान खान को दोषी ठहराया और कहा, 'हमारे भाइयों और बहनों पर इमरान खान की नफरत और विभाजन वाली राजनीति के जहरीले प्रभाव को देखकर दुख हुआ। मैं रुकी और उनके हर सवाल का जवाब दिया।' 

इस बीच कई पाकिस्तानी मंत्री औरंगजेब के समर्थन में भी आए और ब्रिटेन में सड़क पर आलोचनाओं के बावजूद धैर्य दिखाने के लिए उनकी सराहना की। 

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने मरियम औरंगजेब द्वारा इस तरह संयम बरते जाने की सराहनी की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'मैं बहन मरियम औरंगजेब को इस तरह के उत्पीड़न और बेबुनियाद झूठ के सामने संयम बरतने के लिए सलाम करता हूं।' वहीं जवाब में मरियम ने लिखा कि उसने देखा है कि कैसे वित्त मंत्री देश को आर्थिक आपदा से बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है।

Web Title: Pakistan minister Marriyum Aurangzeb heckled in London, protesters shout 'chorni, chorni'

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे