लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370ः समझौता के बाद पाक ने थार एक्सप्रेस सेवा बंद की, भारत ने कहा- पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा उठाना बंद करे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 15:50 IST

जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को खोखरापार मुनाबाव रेल सर्विस को सस्पेंड कर दिया है। गुरुवार को पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस को रद्द कर दिया था, जिसके बाद भारत को अपना इंजन-क्रू को उस पार भेजना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान जो अभी कदम उठा रहा है, वह उसकी बौखलाहट है।

आर्टिकल 370 पर पाकिस्तान बौखला गया है। समझौता एक्सप्रेस के बाद पाक ने एक और ट्रेन रोक दी है। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने घोषणा की कि थार एक्सप्रेस सेवाओं (जोधपुर-कराची) को रोक दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को खोखरापार मुनाबाव रेल सर्विस को सस्पेंड कर दिया है। गुरुवार को पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस को रद्द कर दिया था, जिसके बाद भारत को अपना इंजन-क्रू को उस पार भेजना पड़ा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को पाकिस्तान के मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के सामने अपनी स्थिति बता दी है कि हमने जो भी फैसला लिया है, वह हमारा आंतरिक मामला है। रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान जो अभी कदम उठा रहा है, वह उसकी बौखलाहट है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसा लगता है कि जम्मू-कश्मीर पर भारत की पहल से पाकिस्तान बेचैन है। पाकिस्तान को लगता है कि अगर जम्मू-कश्मीर में विकास होगा तो वह लोगों को गुमराह नहीं कर पाएगा।हमारा मानना है कि जम्मू-कश्मीर के बेहतर हितों को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए गए हैं।

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा रद्द कर दी थी। जम्मू-कश्मीर और आर्टिकल 370 को लेकर मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदम पर पाकिस्तान लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान ने गुरुवार को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए समझौता एक्सप्रेस को वाघा में रोक दिया, जिससे यात्री कुछ समय के लिये वहां फंस गए। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान की ओर से सुरक्षा को लेकर जताई गई आशंका को खारिज दिया और वे ट्रेन लेकर अटारी के लिये रवाना हो गए। 

भारतीय रेल के सूत्रों के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस को पाक की तरफ से रोके जाने के बाद भारतीय चलक दल के सदस्य और गार्ड सुरक्षा देते हुए ट्रेन को लेकर वाघा बॉर्डर से अटारी के लिए रवाना हुए। 

टॅग्स :पाकिस्तानधारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना