अभी भी बौखलाया हुआ है पाकिस्तान, भारत-अफगान व्यांपार के लिए जमीनी मार्गों को बंद करने पर कर रहा विचार

By भाषा | Updated: August 28, 2019 06:07 IST2019-08-28T06:07:00+5:302019-08-28T06:07:00+5:30

पाकिस्तान ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी कैंप पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद अपने वायुक्षेत्र को फरवरी में बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने नयी दिल्ली, बैंकाक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए 27 मार्च को अपना वायुक्षेत्र खोल दिया था।

Pakistan is considering closing the ground routes for Indo-Afghan trade | अभी भी बौखलाया हुआ है पाकिस्तान, भारत-अफगान व्यांपार के लिए जमीनी मार्गों को बंद करने पर कर रहा विचार

File Photo

Highlightsभारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के कुछ हफ्ते बाद पाकिस्तान सरकार एक बार फिर भारतीय उड़ानों के लिए देश के वायुक्षेत्र के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सोच रही है।पाकिस्तान ने 15 मई को भारत के विमानों के लिए अपने वायुक्षेत्र पर प्रतिबंध को 30 मई तक बढ़ा दिया था।

भारत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के कुछ हफ्ते बाद पाकिस्तान सरकार एक बार फिर भारतीय उड़ानों के लिए देश के वायुक्षेत्र के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सोच रही है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में भारत के लिए वायुक्षेत्र बंद करने और अफगानिस्तान के साथ भारत के व्यापार के लिए पाकिस्तानी जमीनी मार्ग के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया गया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री भारत के लिए वायु क्षेत्र को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रहे हैं, अफगानिस्तान के लिए भारतीय व्यापार को लेकर पाकिस्तानी जमीनी मार्गों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोकने का भी सुझाव आया है। इन फैसलों की कानूनी औपचारिकताओं पर विचार हो रहा है...मोदी ने शुरू किया, हम उसे खत्म करेंगे।’’

पाकिस्तान ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी कैंप पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद अपने वायुक्षेत्र को फरवरी में बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने नयी दिल्ली, बैंकाक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए 27 मार्च को अपना वायुक्षेत्र खोल दिया था।

पाकिस्तान ने 15 मई को भारत के विमानों के लिए अपने वायुक्षेत्र पर प्रतिबंध को 30 मई तक बढ़ा दिया था। इसके बाद 16 जुलाई को सभी असैन्य उड़ानों के लिए उसने अपने वायुक्षेत्र को खोला था। भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद पाकिस्तान, भारत के साथ अपने व्यापार को पहले ही बंद कर चुका है और ट्रेन तथा बस सेवा पर भी रोक लगा दी गयी थी।

Web Title: Pakistan is considering closing the ground routes for Indo-Afghan trade

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे