लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के PM इमरान खान के 90 फीसदी ट्वीट भारत विरोधी, आर्टिकल 370 और भारतीय सेना के खिलाफ उगले जहर, रिसर्च में और भी कई खुलासे

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 15, 2020 09:52 IST

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश की नाकामी छिपाने के लिए भारत विरोधी ज्यादा ट्वीट करते हैं ताकि पाक की खामियों पर किसी की नजर ना जाए।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से इमरान खान का सारा ट्वीट कश्मीर पर केंद्रित रहा है।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत विरोधी ट्वीट के लिए पाकिस्तान में युवाओं को हायर किया जाता है।

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपने देश पाकिस्तान के मुकाबले भारत को लेकर ट्विटर पर ज्यादा पोस्ट करते हैं। पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के ट्विटर हैंडल पर नजर डाले जाएं तो उसमें भारत विरोधी ट्वीट ज्यादा देखने को मिलेगी। इसी वजह से वैश्विक स्ट्रैटेजिक विशेषज्ञों का ध्यान इमरान के ट्विटर हैंडल की ओर गया। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने जब इमरान खान का ट्विटर हैंडल का विश्लेषण किया तो पाया गया है कि इमरान खान के 90 प्रतिशत ट्वीट भारत पर केंद्रित है। जिसमें वह सिर्फ भारत के खिलाफ नफरत और प्रॉपेगैंड वाली बातें लिखते हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट लिखा गया है कि ऐसा लगता है कि मानो जैसे पाकिस्तानी पीएम इमरान खान किसी फोबिया से ग्रस्ति हैं, जिसकी वजह से वह माइक्रो ब्लॉगिंग साइट का इस्तेमाल सिर्फ भारत विरोधी ट्वीट और नकली प्रचार करने के लिए करते हैं। 

आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से इमरान खान के अधिकतर ट्वीट कश्मीर पर केंद्रित 

रिपोर्ट में लिखा गया है कि भारत की सरकार द्वारा पिछले साल जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से इमरान खान का सारा ट्वीट कश्मीर पर केंद्रित रहा है। इसी होड़ में इमरान खान ने भारतीय सेना का फर्जी वीडियो भी पोस्ट किया था। 

भारत की खुफिया एजेंसी से जुड़े हुए एक अधिकारी ने बताया, कोरोना वायरस संकट पर लापरवाही बरतने के आरोप लगने के बाद इमरान की तरफ से लगातार ऐसे ट्वीट आ रहे हैं। 

मौजूदा संकट की बात करते हुए सुरक्षा एजोंसी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि 1947 में भारत से अलग होने के बाद से ही पाकिस्तान के शासक कभी भी इसकी पहचान को स्वीकार कर पाने की स्थिति में आए ही नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कोई हैरान होने वाली बात नहीं है कि पाकिस्तान की ओर से इस तरह के नफरत फैलाने वाले ट्वीट आ रहे हैं...क्योंकि ये हमेशा से ही ऐसा रहा है। 

दावा-भारत विरोधी ट्वीट के लिए पाकिस्तान में हायर किए जाते हैं युवा

रिपोर्ट में भारत में आतंक रोधी इकाई के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से लिखा गया है कि पाकिस्तानी सेना की प्रॉपेगैंड मशीन डायरेक्टर जनरल ऑफ इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने स्टाइपेंड पाने के लिए लालायित कॉलेज और अन्य संस्थानों के सैंकड़ों युवाओं को हायर किया है जो कि भारत विरोधी बातें ट्विटर पर पोस्ट करते हैं। इतना ही नहीं इसमें वह धार्मिक बातें करते हैं और  फर्जी सोशल मीडिया हैंडल का इस्तेमाल करते हैं। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानट्विटरजम्मू कश्मीरधारा ३७०भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा