लाइव न्यूज़ :

विचित्र है पाकिस्तान का चुनाव: कूड़े के ढेर और नालों के अंदर घुसकर कर प्रत्याशी मांग रहे हैं वोट

By भाषा | Updated: July 22, 2018 17:14 IST

पाकिस्तान के एक सांसद ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर कहा , ‘‘जैसे ही उन्हें लगता है कि सत्ता दूसरे के हाथ में जाने वाली है वह पाला बदल लेते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में 25 जुलाई को वोटिंग हैप्रत्याशी अपने पूरे दम खम से प्रचार में लगे हैंपाकिस्तान में अजीबोगरीब चुनाव प्रचार के नुस्‍खे देखने को मिल रहे हैं

इस्लामाबाद , 22 जुलाई: पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले चुनावों में मुख्यधारा के राजनेताओं के साथ - साथ कई दिलचस्प व्यक्तित्व वाले उम्मीदवार भी मैदान में उतर रहे हैं। इनमें अलग - अलग क्षेत्रों के जानकार पारिस्थिति की विज्ञानी , ‘‘कम भ्रष्ट ’’, अवसरवादी , बाहुबली व्यक्तित्व वाले लोग शामिल हैं। 

चुनाव में खड़े अयाज मेमन मोतीवाला पेशे से पारिस्थितिकी विज्ञानी है। यह पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची से निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। अपने अभियान की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए वह कूड़े के ढेर और नालों के अंदर घुसकर प्रचार कर रहे हैं। चुनाव में भ्रष्टचार और पर्यावरण उनका एजेंडा है। मोतीवाला ने ‘एएफपी ’ से कहा , ‘‘अगर वह गटर बंद नहीं करते तो उनके अंदर बैठना और प्रदर्शन करना मेरा अधिकार है। ’’ 

मोतीवाला का चुनाव चिन्ह पानी का नल है। उम्मीदवार रादेश सिंह टोनी पाकिस्तान के सिख समुदाय के पहले निर्दलीय उम्मीदवार है जो उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

स्थानीय सिख चरणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने और उसके कुछ सप्ताह बाद चुनावी रैली में बम धमाके में 20 लोगों के मारे जाने की घटना ने टोनी को चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। टोनी ने कहा , ‘‘ हम आसान निशाना हैं। हम डर के माहौल में प्रचार कर रहे हैं। ’’ 

आतंकवाद से प्रभावित दक्षिण वजीरिस्तान के निवासी अली वजीर ने अपने घर पर हुऐ आतंकवादी हमले में अपने 10 रिश्तेदारों को खो दिया था , लेकिन इससे उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वजीर ने ऑनलाइन वीडियो में कहा , ‘‘मैं अपने लोगों की मांग पर चुनाव लड़ रहा हूं। मैं उनके अधिकारों के लिए लड़ूंगा। ’’ 

पाकिस्तान में मोदी के नाम पर मांगे जा रहे हैं वोट, पाकिस्तान चुनाव 2018 में नरेंद्र मोदी बने हॉट टॉपिक

अपने लुक को लेकर लोकप्रिय नवाब अंबर शहजादा का हौसला 41 बार हार का मुंह देखने के बाद भी नहीं टूटा। अपनी पार्टी के प्रमुख एवं इकलौते सदस्य 32 साल से चुनाव में अपनी किस्मत आजमां रहे हैं। वर्ष 2013 में इनकों केवल सात वोट मिले थे। 

उन्होंने कहा , ‘राजनेता हमें पागल बना रहे हैं , वह जनता को गुमराह कर रहे हैं और मैं अपनी हास्यास्पद अंदाज से लोगों को जागरूक करना चाहता हूं।’’ उनका नारा ‘‘जरूरत आधारित भ्रष्टाचार’’ है। और जीत हासिल होने पर उन्होंने ‘‘कम भ्रष्ट ’’ होने का वादा किया।पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार कश्मीर चुनावी मुद्दा नहीं, जानिए क्या कहकर वोट मांग रही हैं पार्टियां

दूसरी ओर अवसरवादी विचारधारा वाले मीर अब्दुल करीम नौशेरवानी वर्ष 1985 से पाकिस्तान के सबसे गरीब एवं अस्थिर प्रांत दक्षिणी बलूचिस्तान से चुनाव लड़ रहे हैं और सात बार पार्टी बदल चुके हैं। इस बार वह बलूचिस्तान अवामी पार्टी की ओर से मैदान में उतरेंगे। 

अन्य एक सांसद ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर कहा , ‘‘जैसे ही उन्हें लगता है कि सत्ता दूसरे के हाथ में जाने वाली है वह पाला बदल लेते हैं। ’’

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?