लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद नवाज शरीफ को चुनाव के ऐन पहले करारा झटका, PMLN के कद्दावर नेता को पकड़ ले गई पुलिस

By भाषा | Updated: July 23, 2018 13:50 IST

पाकिस्तान में आम चुनावों के लिए 25 जुलाई को वोट डाले जाएंगे।

Open in App

इस्लामाबाद, 22 जुलाई(सज्जाद हुसैन): नेशनल असेंबली के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के एक प्रमुख उम्मीदवार को अदालत ने छह साल पुराने एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर अडियाला जेल में भेज दिया गया। यह घटनाक्रम, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लिए एक और झटका है।

प्रतिबंधित रसायन एफेड्रिन के दुरूपयोग से संबंधित एक मामले में पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेता हनीफ अब्बासी को नारकोटिक्स अदालत ने दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई है। एंटी नारकोटिक्स फोर्स (एएनएफ) ने अब्बासी सहित नौ संदिग्धों के खिलाफ जून 2012 में मामला दर्ज किया था।

'मोदी का दोस्त' लड़ रहा है पाकिस्तान में चुनाव, पाकिस्तान में गूंजी 'निगेटिव' मोदी लहर

नवाज शरीफ के करीबी अब्बासी को कल अदालत से गिरफ्तार किया गया और अडियाला जेल ले जाया गया था जहां पीएमएल-एन प्रमुख बंद हैं। इस बीच, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आज घोषणा की कि एनए-60 रावलपिंडी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आम चुनाव के पूरे होने के बाद होगा।

चुनाव अयोग ने कहा कि वह ‘‘सभी उम्मीदवारों को बराबरी का मौका देने के लिए बाध्य है’’ और मीडिया में और राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच तीखी बहस को ध्यान में रखते हुए एनए-60 में चुनाव टालने का फैसला किया गया है।

पाकिस्तान में फौज नचाए सबको नाच

अब्बासी रावलपिंडी से अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख शेख राशिद के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। राशिद अपने भाषणों में यह पूर्वानुमान लगाते आए थे कि अब्बासी को अयोग्य करार दिया जाएगा।

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?