लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को पहले से मालूम था कि जल्द ही खत्म हो जाएगा जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370, विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर किया था आगाह

By भाषा | Updated: August 6, 2019 14:35 IST

राज्यसभा ने जम्मू कश्मीर के लिए अनुच्छेद 370 को समाप्त करने वाले प्रस्ताव को और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किए जाने के विधेयक को मंजूरी दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकुरैशी ने इस पत्र में कश्मीर में मानवाधिकारों की “बिगड़ती” स्थिति पर प्रकाश डाला था और नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम के उल्लंघन और कश्मीर के विशेष संवैधानिक दर्जे को भारत द्वारा खत्म करने का आरोप लगाया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से “गंभीर स्थिति” का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र को पिछले हफ्ते एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने आगाह किया था कि भारत जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने की “जमीन तैयार” कर रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कुरैशी की तरफ से संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष को एक अगस्त को भेजे गए पत्र के ब्यौरे सोमवार की रात जारी किए।

कुरैशी ने इस पत्र में कश्मीर में मानवाधिकारों की “बिगड़ती” स्थिति पर प्रकाश डाला था और नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम के उल्लंघन तथा कश्मीर के विशेष संवैधानिक दर्जे को भारत द्वारा खत्म करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा, “भारत अपने पहले कदम के तहत अनुच्छेद 35ए को निरस्त करने और फिर अनुच्छेद 370 को खत्म करने के लिए जमीन तैयार कर रहा है।” भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को सोमवार को समाप्त कर दिया।

राज्यसभा ने जम्मू कश्मीर के लिए अनुच्छेद 370 को समाप्त करने वाले प्रस्ताव को और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किए जाने के विधेयक को मंजूरी दे दी है। कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर की “जनसांख्यिकी संरचना बदलने” के किसी भी कदम का लगातार विरोध करता रहा है।

उन्होंने कहा, “भारत के ये कदम जम्मू कश्मीर विवाद पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का भी स्पष्ट उल्लंघन हैं खास कर कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार की प्राप्ति के संबंध में।’’ उन्होंने कश्मीर का दौरा कर जमीनी स्थिति के आकलन के लिए “संयुक्त राष्ट्र का एक सत्य अन्वेषण मिशन” स्थापित करने की पाकिस्तान की अपील दोहराई।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विचार में, “अतिरिक्त बलों की तैनाती समेत भारत की तरफ से उठाए गए अन्य कदम संभवत: कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति को और बिगाड़ सकते हैं और साथ ही दक्षिण एशिया में शांति एवं सुरक्षा पर इसके गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं।”

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से “गंभीर स्थिति” का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को सोमवार को तलब किया और जम्मू कश्मीर पर भारत सरकार की तरफ से, “उठाए गए कदमों एवं घोषणाओं पर कड़ी आपत्ति जताई।” 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानधारा ३७०संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?