लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: एंटी-करप्शन ब्यूरो ने पीएम बनने की तैयारी कर रहे है इमरान खान से की पूछताछ

By भाषा | Updated: August 7, 2018 18:15 IST

ब्यूरो इमरान खान से इन आरोपों की जांच के संबंध में पूछताछ करना चाहता था कि उन्होंने 72 घंटे से अधिक समय तक प्रांतीय हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर प्रांतीय खजाने को 21 लाख 70 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया है।

Open in App

पेशावर, सात अगस्त: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान से सरकारी हेलीकॉप्टर के दुरूपयोग मामले में देश की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने आज पूछताछ की। इस मामले में खैबर पख्तूनख्वा के सरकारी खजाने को 21 लाख रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनबीए) ने पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान (65) को तीन अगस्त को समन भेजा था।

ब्यूरो खान से इन आरोपों की जांच के संबंध में पूछताछ करना चाहता था कि उन्होंने 72 घंटे से अधिक समय तक प्रांतीय हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर प्रांतीय खजाने को 21 लाख 70 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया है। आधिकारिक तौर पर हेलीकॉप्टर उनके व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए नहीं था।

एनएबी ने खान और उनके वकील के लिए 15 सवालों की एक प्रश्नावली तैयार की थी। एनएबी अधिकारियों के मुताबिक इसे 15 दिन के भीतर पूरा करना था। खान की पेशी के मद्देनजर एनएबी के पेशावर स्थित कार्यालय में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

खान ने आरोपों से इनकार किया और इसे राजनीति से प्रेरित बताया। उन्हें 18 जुलाई को समन भेजा गया था लेकिन चुनाव का हवाला देते हुए वह पैनल के समक्ष पेश नहीं हुए थे। जिसके बाद उनके वकील ने आम चुनाव के बाद की तारीख देने का अनुरोध किया था।पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में पीटीआई सबसे बड़े एकल दल के रूप में उभरी है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल