लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाक ने चीन के विदेश मंत्री से की बातचीत

By भाषा | Updated: March 23, 2021 16:24 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 मार्च पाकिस्तान ने कोविड-19 टीके की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए मंगलवार को चीन से संपर्क साधा।

कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने के लिए पाकिस्तान जद्दोजहद कर रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं।

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से टेलीफोन पर वार्ता कर इस बात का जिक्र किया कि पाकिस्तान ने महामारी से निपटने के लिए देशभर में टीकारकण के लिए एक व्यापक योजना बनाई है। विदेश कार्यालय ने यह जानकारी दी।

कार्यालय ने बताया, ‘‘कुरैशी ने अपने चीनी समकक्ष से मार्च-अप्रैल 2021 के दौरान चीन से पाकिस्तान को कोविड-19 टीके की आपूर्ति पर चर्चा की।’’

विदेश कार्यालय के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री वांग ने भरोसा दिलाया कि उनका देश महामारी से निपटने में पाकिस्तान की दृढ़ता से मदद करेगा।

कुरैशी ने चीनी टीके की 15 लाख खुराक पाकिस्तान को मुफ्त में देने को लेकर चीन का आभार जताया।

चीन ने बुधवार को सीनोफार्म टीके की पांच लाख और खुराक पाकिस्तान को मदद के तौर पर उपलब्ध कराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?