लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में उत्तरपश्चिम लू का कहर, दिन में दर्ज किया जा रहा है 100 डिग्री फैरनहाइट से ऊपर तापमान

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:12 IST

Open in App

पोर्टलैंड (अमेरिका), 28 जून (एपी) प्रशांत उत्तरपश्चिम क्षेत्र को प्रभावित करने वाली लू के चलते दिन का तापमान 100 डिग्री फैरनहाइट से अधिक दर्ज किया जा रहा है जिसे राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग ने तीव्र, लंबा, रिकॉर्ड तोड़ने वाला, अभूतपूर्व, असामान्य और खतरनाक बताया है।

दिन के वक्त दर्ज किया जा रहा यह तापमान ओलंपिक क्वालिफाइंग प्रतियोगिताओं को बाधित करने के साथ ही अभी तक ऐसे स्थानों पर दर्ज किए गए उच्चतम तापमानों के सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है जो ऐसी गर्मियों के आदी हैं।

पोर्टलैंड, ओरेगांव में रविवार को 112 डिग्री फैरहनहाइट (44.4 सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया जिसने एक दिन पहले ही बने रिकॉर्ड 108 डिग्री फैरहनहाइट (42.2 सेल्सियस) को तोड़ा।

ओरेगांव के यूगीन में अमेरिका ट्रैक एवं फील्ड परीक्षणों को रविवार दोपहर को रोकना पड़ा और बहुत गर्मी होने के कारण प्रशंसकों से स्टेडियम खाली करने को कहा गया। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि यूगीन में 110 फैरनहाइट (43.3 डिग्री सेल्सियस) तापमान दर्ज किया गया था जिसने अब तक के सबसे अधिक तापमान 108 डिग्री फैरनहाइट (42.2 डिग्री सेल्सियस) के तापमान का रिकॉर्ड तोड़ा।

ओरेगांव के राजधानी शहर, सालेम में रविवार को इतिहास का सबसे ज्यादा तापमान 112 डिग्री फैरनहाइट (44.4 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया जो पूर्व के रिकॉर्ड से चार डिग्री अधिक था।

सिएटल में तापमान 104 डिग्री फैरनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के लिए बेहतर जाने जाने वाले शहर के लिए यह रिकॉर्ड अधिक तापमान था और 1894 में रिकॉर्ड रखे जाने के बाद से यह पहली बार था जब क्षेत्र में लगातार दो दिन तीन अंकों में तापमान दर्ज किया गया।

क्षेत्र भर में रिकॉर्ड टूटे हैं और ये तापमान सोमवार को और बढ़ने की आशंका है जो मंगलवार को जाकर कम होना शुरू हो सकते हैं।

अत्यधिक गर्मी के दिनों में कुछ स्थानों पर बिजली भी गुल रही। लू का कहर ब्रिटिश कोलंबिया तक जारी रहा जहां कनाडाई प्रांत के लाइटन गांव में रविवार दोपहर तापमान 115 फैरनहाइट (46.1 सेल्सियस) दर्ज किया जो कनाडा में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

पश्चिमी कनाडा के अधिकांश हिस्सों के लिए गर्मी की चेतावनी प्रभावी है और शहर की मौसम एजेंसी ने कहा कि कई दैनिक तापमान रिकॉर्ड लगातार टूट रहे हैं।

ये शहर निवासियों को पानी पीते रहने, अपने पड़ोसियों का ख्याल रखने और ज्यादा शारीरिक गतिविधियां न करने की तथा उन स्थानों के बारे में बता रहे हैं जहां पूल और कूलिंग सेंटर उपलब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल