लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बीच उत्तर कोरिया ने किया 'बहुत बड़े' रॉकेट लांचर का परीक्षण, घोषणा में नहीं लिया गया किम जोंग उन का नाम

By भाषा | Updated: March 30, 2020 12:24 IST

सारी दुनिया जहां कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है वहीं उत्तर कोरिया का दावा है कि उसके यहां कोविड-19 (COVID-19) का एक भी मामला नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपरमाणु शक्ति से लैस उत्तर कोरिया ने ‘बहुत बड़े’ रॉकेट लांचर का सफल परीक्षण किया।उत्तर कोरिया का दावा है कि उसके यहां कोविड-19 (COVID-19) का एक भी मामला नहीं है।

सियोल: परमाणु शक्ति से लैस उत्तर कोरिया (North Korea) ने ‘बहुत बड़े’ रॉकेट लांचर का सफल परीक्षण किया है। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। हालांकि, इन खबरों में यह नहीं कहा गया है कि परीक्षण उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (Kim Jong-un) की देख-रेख में हुआ क्योंकि विश्लेषकों का कहना है कि प्योंगयांग इन परीक्षणों को बहुत सामान्य दिखाना चाहता है। उत्तर कोरिया इस महीने में इस तरह के चार परीक्षण कर चुका है। 

सारी दुनिया जहां कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है वहीं उत्तर कोरिया का दावा है कि उसके यहां कोविड-19 (COVID-19) का एक भी मामला नहीं है। आमतौर पर आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) इस तरह के परीक्षणों में किम जोंग उन का नाम जरूर लेती है, लेकिन रविवार के परीक्षण की अपनी रिपोर्ट में उसने किम का नाम नहीं लिया। 

इसके उलट एजेंसी ने कहा कि परीक्षण का नेतृत्व सत्तारूढ़ दल के उपाध्यक्ष री प्योंग चोल ने किया और यह परीक्षण एकेडमी ऑफ नेशनल डिफेंस साइंस ने किया। दक्षिण कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरिया की ओर से रविवार को दो प्रक्षेपास्त्र दागे गए जो संभवत: बैलिस्टिक मिसाइल हैं। उसने कहा कि ये प्रक्षेपास्त्र उत्तर कोरिया के तटीय शहर वॉनसन से जापान सागर में दागे गए जिसे ईस्ट सी भी कहा जाता है। 

एसन इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी स्टडीज में विश्लेषक मो म्यांग ह्यून ने कहा कि किम की गैरमौजूदगी दिखाकर उत्तर कोरिया परीक्षण को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहता बल्कि उसका जोर इस बात पर है कि मिसाइल परीक्षण सामान्य अभ्यास का ही हिस्सा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर कोरियाकिम जोंग उनकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल