लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया का दावा-देश पूरी तरह से कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त है

By भाषा | Updated: April 2, 2020 15:17 IST

दक्षिण कोरिया में अमेरिका के शीर्ष सैन्य कमांडर ने गत महीने कहा था कि उन्हें पूरा यकीन है कि उत्तर कोरिया में संक्रमण के मामले हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कहा था कि उत्तर कोरिया में कुछ चल रहा है और उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को भेजे निजी पत्र में महामारी रोधी काम में सहयोग की पेशकश की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया का दावा है कि देश पूरी तरह से कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त है। दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले करीब दस लाख पहुंच गए हैं।

सियोल: उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया कि देश पूरी तरह से कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त है। उत्तर कोरिया ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब दुनियाभर में संक्रमण के मामले करीब दस लाख पहुंच गए हैं।

पहले से ही अलग-थलग परमाणु संपन्न उत्तर कोरिया ने चीन में संक्रमण के मामले आने के तुरंत बाद जनवरी में अपनी सीमाएं बंद कर दी थी और इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाए थे। उत्तर कोरिया के केंद्रीय आपात महामारी रोधी मुख्यालय के महामारी रोधी विभाग के निदेशक पाक म्योंग सु ने दावा किया कि देश के प्रयास पूरी तरह सफल रहे।

पाक ने कहा, ‘‘हमारे देश में अभी तक एक भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने हमारे देश में प्रवेश करने वाले सभी कर्मियों को पृथक करने तथा सभी वस्तुओं को संक्रमण मुक्त करने के साथ ही सीमाओं को बंद करने तथा समुद्र और हवाई मार्ग को बंद करने जैसे कदम उठाए।’’

दक्षिण कोरिया में अमेरिका के शीर्ष सैन्य कमांडर ने गत महीने कहा था कि उन्हें पूरा यकीन है कि उत्तर कोरिया में संक्रमण के मामले हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कहा था कि उत्तर कोरिया में कुछ चल रहा है और उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को भेजे निजी पत्र में महामारी रोधी काम में सहयोग की पेशकश की थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्वTrump-Xi Jinping Meeting: राष्ट्रपति ट्रंप से 6 साल बाद शी जिनपिंग की मुलाकात, चीनी राष्ट्रपति ने कहा- 'हम दोनों को दोस्ती के रास्ते पर चलना चाहिए'

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा