तंजानियाई नागरिक अब्दुलरजाक गुरनाह को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

By भाषा | Published: October 7, 2021 05:09 PM2021-10-07T17:09:19+5:302021-10-07T17:09:19+5:30

Nobel Prize in Literature awarded to Tanzanian citizen Abdulrazak Gurnah | तंजानियाई नागरिक अब्दुलरजाक गुरनाह को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

तंजानियाई नागरिक अब्दुलरजाक गुरनाह को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

स्टाकहोम, सात अक्टूबर (एपी) तंजानियाई लेखक अब्दुलरजाक गुरनाह को इस वर्ष के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि ‘‘उपनिवेशवाद के प्रभावों को बिना समझौता किये और करुणा के साथ समझने’’ में उनके योगदान के लिए पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।

जांजीबार में जन्मे और इंग्लैंड में रहने वाले गुरनाह यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में प्रोफेसर हैं। उनके उपन्यास ‘पैराडाइज’ को 1994 में बुकर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था।

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 11.4 लाख डॉलर राशि) प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nobel Prize in Literature awarded to Tanzanian citizen Abdulrazak Gurnah

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे