लाइव न्यूज़ :

नोबेल पुरस्कार 2022: फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को साहित्य में मिला नोबेल पुरस्कार

By रुस्तम राणा | Updated: October 6, 2022 18:29 IST

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के द्वारा गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई, जिसके तहत फ्रांसीसी लेखिक एनी एर्नॉक्स को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया। 

Open in App

Nobel Prize 2022 Literature: साहित्य के क्षेत्र में साल 2022 का नोबेल पुरस्कार फ्रांस की लेखिका एनी एनॉक्स को दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के द्वारा गुरुवार को साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई, जिसके तहत फ्रांसीसी लेखिक एनी एनॉक्स को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह अवॉर्ड “साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने” वाली उनकी लेखनी के लिए दिया गया है।

एनॉक्स (82) की 20 से अधिक पुस्तकें हैं जिनमें से अधिकांश बहुत छोटी, उनके जीवन की घटनाओं और उनके आसपास के लोगों के जीवन की घटनाएं हैं। ये किताबें यौन मुठभेड़ों, गर्भपात, बीमारी और उनके माता-पिता की मृत्यु की बेलाग तस्वीर पेश करती हैं। 

उन्होंने स्वीडन के स्टाकहोम में पुरस्कार की घोषणा के बाद संवाददाताओं को बताया कि “उन्होंने कुछ सराहनीय और स्थायी हासिल किया है।” एनॉक्स अपनी शैली को “सपाट लेखन” (फ्लैट राइटिंग) के तौर पर वर्णित करती हैं, जो उनके द्वारा बताई जाने वाली घटनाओं का बेहद निष्पक्ष नजरिया, भड़कीले विवरणों और भावनाओं के ज्वार से निष्प्रभावी रखता है।

इससे पहले भौतिकी और रसायन के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। बुधवार को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से कैरोलिन आर. बर्टोजजी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को "क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए" दिया गया। 

जबकि एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन जिलिंगर ने संयुक्त रूप से  क्वांटम भौतिकी में अपने काम के लिए भौतिकी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता। 

अब शुक्रवार को शांति और सोमवार को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नोबेल पुरस्कारों में एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (करीब 900,000 डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है और यह 10 दिसंबर को दिया जाएगा।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल