पाकिस्तान: 6 साल बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला की हुई घर वापसी, 2012 में तालिबान ने मारी थी गोली

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 29, 2018 09:18 AM2018-03-29T09:18:30+5:302018-03-29T09:19:11+5:30

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई गुरुवार को पाकिस्तान लौट गई हैं, साल 2012 में तालिबानी आतंकियों द्वारा किये गये हमले के बाद मलाला की यह पहली पाकिस्तान यात्रा है।

nobel peace laureate malala yousafzai returns to pakistan after 6 years of talibani attack | पाकिस्तान: 6 साल बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला की हुई घर वापसी, 2012 में तालिबान ने मारी थी गोली

पाकिस्तान: 6 साल बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला की हुई घर वापसी, 2012 में तालिबान ने मारी थी गोली

इस्लामाबाद(29 मार्च): नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई गुरुवार (आज) पाकिस्तान लौट गई हैं। मलाला की अपने देश एक लंबे समय के बाद वापसी हुई है। मलाला तालिबानी आंतकियों के द्वारा साल 2012 में किए हमले के बाद अब पाक जा रही है।

मलाला की वापसी पर पाक की ओर से बयान जारी किया गया है। पाक की ओर से कहा गया है कि 2012 की उस घटना के बाद अब वह देश वापस आई हैं जब साल 2012 में लड़कियों के लिए शिक्षा की वकालत करने के लिए तालिबान के एक बंदूकधारी ने उन्हें सिर पर गोली मारी थी। उस हमले के बाद से मलाला ने पाकिस्तान को छोड़ दिया था और वह इंग्लैड में इतने सालों से रह रही थीं। 

पाक की ओर से ये भी कहा गया है कि उनकी इस यात्रा के सभी कार्यक्रमों को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।  यह सिर्फ मलाला की सुरक्षा के लिहाज से किया गया है। खबरों की मानें तो पाकिस्तान में मलाला 4 दिन तक रहेंगी। इस दौरान वह पाकिस्तानी पीएम शाहिद खाकन अब्बासी से भी मुलाकात करेंगी।

20 वर्षीय मलाला युसुफजई को कड़ी सुरक्षा के बीच अपने माता-पिता के साथ इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे निकलते देखा गया है। यह जानकारी वहां के लोकल मीडिया ने, फोटोग्राफ्स के आधार पर दी है।

2012 में एक बंदूकधारी ने मलाला का नाम पूछकर उनके सिर में गोली मारी थी और बहुत मुश्किलों से जिंदा बच पाई थीं।  लड़कियों के लिए शिक्षा की वकालत करने पर तालिबान ने इस 18 वर्षीय पाकिस्तानी किशोरी की सिर में गोली मार दी थी और बाद में साल 2014 में मलाला को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Web Title: nobel peace laureate malala yousafzai returns to pakistan after 6 years of talibani attack

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे