लाइव न्यूज़ :

द न्‍यूयार्क टाइम्‍स ने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के हक में छापा विज्ञापन, फुल पेज ऐड में तथ्यात्मक 'गलतियां'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 28, 2019 10:16 IST

अगस्त को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया, जिससे संबंधित संकल्प को संसद ने भी पारित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देफुल पेज ऐड पर लिखा गया है कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित किया गया है, जिसके कार्यालय केन्या, इंडोनेशिया और थाईलैंड में है। विज्ञापन में लिखा है, पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) इसाईयों, हिंदुओं, अहमदिया मुसलमानों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघनों के पाकिस्तान के ट्रैक रिकॉर्ड की बिल्कुल अनदेखी की गई है।

अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में आ गया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने कश्मीर पर पाकिस्तान के हक पर एक तथ्यात्मक रूप से गलत विज्ञापन छापा है। इसको लेकर बवाल मच गया है। कहा जा रहा है कि  द न्यूयॉर्क टाइम्स का ये विज्ञापन पाकिस्तानी प्रोपगैंडा का एक उदारहण है। विज्ञापन में लिखा है, पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) इसाईयों, हिंदुओं, अहमदिया मुसलमानों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघनों के पाकिस्तान के ट्रैक रिकॉर्ड की बिल्कुल अनदेखी की गई है।

फुल पेज ऐड पर लिखा गया है कि यह अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित किया गया है, जिसके कार्यालय केन्या, इंडोनेशिया और थाईलैंड में है। जिसमें दावा किया गया है कि आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में लोगों को बंदी बनाकर रखा गया है। ये भी दावा किया गया है कि यहां लोगों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है। लेकिन असल में   कश्मीर में रोजमर्रा की जरूरतों की कभी कोई कमी नहीं रही। संचार व्‍यवस्‍था की बहाली के बाद वहां स्थिति सामान्य है। 

द न्यूयॉर्क टाइम्स के तथ्यात्मक तौर पर गलत एड को छापते हुए जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खुले तथ्य को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि भारत की नरेन्द्र मोदी सरकार इस मामले पर पाकिस्तान से किसी तरह के मध्यस्थता की पेशकश को खारिज कर रही है। द न्‍यूयार्क टाइम्‍स में छपे इस विज्ञापन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के संघ (RSS) पर दिए गए बयान के बारे में भी लिखा गया है। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला