लाइव न्यूज़ :

नेपाल प्रतिबंधों के साथ घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन बहाल करेगा

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:24 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 23 जून नेपाल ने बुधवार को कुछ प्रतिबंधों के साथ सीमित गंतव्यों के लिए घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन बहाल करने की घोषणा की। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते कुछ सप्ताह पहले लागू किए गए लॉकडाउन के कारण इन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, एक जुलाई से 50 फीसदी क्षमता के साथ घरेलू उड़ानों के संचालन की अनुमति रहेगी जबकि सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत 24 जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जा सकेगा।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, '' सरकार ने काठमांडू से आने-जाने वाली नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का सीमित गंतव्यों के लिए संचालन बहाल करने का निर्णय लिया है। नए फैसलों के मुताबिक, नेपाल एयरलांइस एवं कतर एयरवेज को सप्ताह में दो बार काठमांडू-दोहा सेक्टर के लिए उड़ान भरने की अनुमति रहेगी।''

बयान के मुताबिक, काठमांडू और नयी दिल्ली के बीच एक उड़ान के संचालन की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?