लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने विदेशी नागरिकों के लिए बहाल कीं नियमित वीजा सेवाएं

By भाषा | Updated: July 2, 2021 16:25 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, दो जुलाई नेपाल सरकार ने देश में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए नियमित वीजा सेवाएं को शुक्रवार से बहाल कर दिया। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर यह वीजा सेवाएं पिछले एक महीने से अधिक समय से निलंबित थीं।

इससे पहले नेपाल ने एक जुलाई से ऐसे देशों और इलाकों के लिए सीमित संख्या में अंतरराष्ट्रीय तथा घरेलू उड़ानों को दोबारा शुरू करने की घोषणा की जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम हैं।

नेपाल में विदेशी पासपोर्ट धारक कई लोग अपने वीजा को विनियमित नहीं कर सके क्योंकि वे लॉकडाउन के कारण आव्रजन कार्यालयों तक नहीं पहुंच सके थे। नेपाल में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। इसके बाद 20 मई से सभी वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। सरकार की ओर से लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में ढील देने के साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दोबारा शुरू कर दिया गया है। नेपाल के आव्रजन विभाग ने बृहस्पतिवार को एक नोटिस जारी कर कहा कि सरकार की ओर से जारी किए गए स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी तमाम नियमों का पालन करते हुए दो जुलाई से नियमित वीजा सेवा को पुन: बहाल करने का फैसला किया गया है।

नोटिस के मुताबिक 28 अप्रैल तक नेपाल के वैध वीजा वाले विदेशी नागरिक और जो लोग आठ जुलाई तक देश से प्रस्थान कर रहे हैं, काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान के समय उनके वीजा को बिना किसी शुल्क के विनियमित किया जाएगा। हालांकि, नेपाल से प्रस्थान करने वाले ऐसे विदेशी नागरिकों को वीजा के विनियमन के लिए शुल्क चुकाना होगा, जो आठ जुलाई के बाद इसके लिए आवेदन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल