लाइव न्यूज़ :

ननकाना साहिबः तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी इमरान गिरफ्तार, जानिए आगे क्या होगा

By भाषा | Updated: January 6, 2020 16:30 IST

गुरुद्वारा ननकाना साहिब लाहौर के समीप एक ऐसा स्थान है जहां सिखों के पहले गुरु गुरु नानक का जन्म हुआ था। उसे गुरुद्वारा जन्म स्थान भी कहा जाता है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार शुक्रवार को हिंसक भीड़ ने गुरुद्वारे पर पथराव किया था। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस दल को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देएक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।जियो न्यूज की खबर है कि मुख्य आरोपी इमरान को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में हाल ही में हुई तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर आतंकवाद निरोधक कानून से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुरुद्वारा ननकाना साहिब लाहौर के समीप एक ऐसा स्थान है जहां सिखों के पहले गुरु गुरु नानक का जन्म हुआ था। उसे गुरुद्वारा जन्म स्थान भी कहा जाता है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार शुक्रवार को हिंसक भीड़ ने गुरुद्वारे पर पथराव किया था। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस दल को हस्तक्षेप करना पड़ा था।

जियो न्यूज की खबर है कि मुख्य आरोपी इमरान को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री से जुड़े अधिकारी (डिजिटल मीडिया) ने ट्वीट किया, ‘‘ ननकाना साहिब घटना के मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया गया है। ... ननकाना साहिब थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।’’

उन्होंने आगे कहा कि उस पर लगाई गई आतंकवाद निरोधी कानून की धारा 7 एक गैर जमानती धारा है। इस ट्वीट में एक तस्वीर भी साझा की गयी है जिसमें इमरान हवालात में नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को चुप्पी तोड़ते हुए इस घटना की निंदा की और कहा कि यह उनकी ‘सोच’ के विरुद्ध है और सरकार इसमें शामिल लोगों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। शनिवार को भारत में विभिन्न दलों के नेताओं ने ननकाना साहिब पर हुए हमले की निंदा की थी और इसे ‘कायराना’ एवं ‘शर्मनाक’ करार दिया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानमोदी सरकारपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?