लाइव न्यूज़ :

म्यांमार: सुरक्षा बलों ने एक दिन में 82 लोकतंत्र समर्थकों की हत्या की, मृतकों की संख्या और अधिक बढ़ने का अनुमान

By भाषा | Updated: April 11, 2021 07:40 IST

बागो शहर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में शुक्रवार को 82 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी। इससे पहले 14 मार्च को यांगून में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए प्रदर्शनकारियों की संख्या पर नजर रखने वाले एक संगठन और स्थानीय मीडिया की खबरों में यह दावा किया गया है।शनिवार की रिपोर्ट में कहा है कि उसे बागो में मरने वालों की संख्या के और बढ़ने की आशंका है।

यांगून: म्यांमा में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कम से कम 82 लोकतंत्र समर्थकों को मार डाला। मारे गए प्रदर्शनकारियों की संख्या पर नजर रखने वाले एक संगठन और स्थानीय मीडिया की खबरों में यह दावा किया गया है।

बागो शहर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में शुक्रवार को 82 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गयी। इससे पहले 14 मार्च को यांगून में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। यांगून से बागो करीब 100 किलोमीटर दूर है। ‘एसोसिएडेट प्रेस’ स्वतंत्र रूप से मौत के इन आंकड़ों की पुष्टि करने में असमर्थ है।

‘असिस्टेंस असोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स’ द्वारा संकलित शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मरने वालों की संख्या 82 है। यह संगठन मरने वालों और गिरफ्तार लोगों की दैनिक संख्या जारी करता है।

ये आंकड़े काफी व्यापक रूप से विश्वसनीय माने जाते हैं क्योंकि मौत के नए मामलों को तब तक शामिल नहीं किया जाता जब तक उनकी पुष्टि नहीं हो जाती और उनका विवरण वेबसाइट पर नहीं दे दिया जाता।

संगठन ने शनिवार की रिपोर्ट में कहा कि उसे बागो में मरने वालों की संख्या के और बढ़ने की आशंका है क्योंकि और मामलों का सत्यापन किया जाना बाकी है। ऑनलाइन समाचार वेबसाइट म्यांमा नाऊ ने भी 82 लोगों के मारे जाने की खबर दी है। 

टॅग्स :म्यांमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतथाईलैंड से भारत लाए गए 125 भारतीय, म्यांमा के ठगी केंद्रों में थे बंद

विश्वEarthquake in China: चीन में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता; दहशत में लोग

विश्वMyanmar: तबाही से उभर रहे म्यांमार में फिर भूकंप की हिली धरती, दहशत में लोग

कारोबारक्या है पारगमन सुविधा?, भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका और किया समाप्त

ज़रा हटकेVIDEO: भूकंप के 100 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाला गया शख्स, पेशाब पीकर जिंदा रहा!, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद