म्यामां के खदान में भूस्खलन, 126 लोगों की मौत, 200 लापता, विश्व का सबसे बड़ा जेड उद्योग में हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 2, 2020 03:07 PM2020-07-02T15:07:30+5:302020-07-02T19:47:31+5:30

म्यामां के खदान में भूस्लखन हो गया। इस हादसे में 113 लोगों की मौत हो गई। हालांकि लोगों को कहना है कि मरने वाले की संख्या अधिक है।

Myanmar landslide jade mine northern Myanmar killed  least 113 people warning death toll  likely rise further | म्यामां के खदान में भूस्खलन, 126 लोगों की मौत, 200 लापता, विश्व का सबसे बड़ा जेड उद्योग में हादसा

म्यामां में खनन स्थलों पर इस तरह के हादसे प्राय: होते रहते हैं। (file photo)

Highlightsसूचना मंत्रालय ने स्थानीय अग्निशमन सेवा के हवाले से मृतकों की संख्या 113 बताई है। दुर्घटना काचिन राज्य के हेपकांत में हुई। यह क्षेत्र म्यामां के सबसे बड़े शहर यांगून के उत्तर में है और यह विश्व का सबसे बड़ा जेड खदान उद्योग है।

यांगूनः म्यामां के काचिन राज्य में आभूषणों में इस्तेमाल होने वाले हरे पत्थर की एक खदान में बृहस्पतिवार को भूस्खलन होने से कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई। हालांकि एक स्थानीय प्रतिनिधि ने कहा कि मृतकों की संख्या इससे अधिक है। लोगों ने कहा कि 200 से अधिक लोग लापता हैं।

म्यामां के काचिन राज्य में आभूषणों में इस्तेमाल होने वाले हरे पत्थर की एक खदान में बृहस्पतिवार को भूस्खलन होने से कम से कम 123 लोगों की मौत हो गई। म्यामां के सूचना मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हपाकांत में दुर्घटनास्थल से 123 शव बरामद किए जा चुके हैं। म्यामां अग्निशमन विभाग ने यह संख्या 126 बताई है।

विभाग ही यहां बचाव एवं अन्य आपात सेवा की देखरेख कर रहा है। अग्निशमन विभाग ने एक बयान में बताया कि खदान में खनिक कीचड़ में दब गए। दुर्घटना काचिन राज्य के हपाकांत में हुई। यह क्षेत्र म्यामां के सबसे बड़े शहर यांगून के उत्तर में है और यह विश्व का सबसे बड़ा जेड खदान उद्योग है। म्यामां में खनन स्थलों पर इस तरह के हादसे प्राय: होते रहते हैं। 2015 में भी इसी तरह के एक हादसे में 113 लोगों की मौत हो गई थी।

सूचना मंत्रालय ने स्थानीय अग्निशमन सेवा के हवाले से मृतकों की संख्या 50 बताई है। दुर्घटना काचिन राज्य के हेपकांत में हुई। यह क्षेत्र म्यामां के सबसे बड़े शहर यांगून के उत्तर में है और यह विश्व का सबसे बड़ा जेड खदान उद्योग है।

हेपकांत के स्थानीय प्रतिनिधि खीन मौंग मियंत ने कहा कि स्थानीय बचाव सेवा ने उन्हें बताया कि अब तक 123 शव बरामद किए गए हैं और 54 घायल लोगों को तीन अस्पतालों में पहुंचाया गया है। वहीं, 7डे न्यूज जर्नल की वेबसाइट पर पहले बताया गया था कि 200 लोग लापता हैं। हालांकि इस हादसे के संबंध में तत्काल अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है। म्यामां में खनन स्थलों पर इस तरह के हादसे प्राय: होते रहते हैं।

मेक्सिको में नशा मुक्ति केन्द्र पर हमला, 24 लोगों की मौत     

मेक्सिको के एक नशा मुक्ति केन्द्र में बुधवार को कुछ बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि केन्द्र पंजीकृत भी नहीं है। गुआनाजुआटो में पुलिस ने बताया कि हमला इरापुआटो शहर में बुधवार को किया गया।

सात घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने केन्द्र में सभी को निशाना बनाया। किसी का अपहरण नहीं किया गया है। गोलीबारी करने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन गवर्नर डिगो सिन्हूई ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह इसमें शामिल हैं।

English summary :
Myanmar Landslide News: At least 113 people died in a landslide on Thursday in a mine of green stone used in jewelry in the Kachin state of Myanmar. However, a local representative said that the death toll was higher. People said that more than 200 people were missing.


Web Title: Myanmar landslide jade mine northern Myanmar killed  least 113 people warning death toll  likely rise further

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे