लाइव न्यूज़ :

म्यांमार संकट: रूस, चीन ने संयुक्त राष्ट्र के बयान को जारी नहीं होने दिया, शांति बहाली की सीमित प्रगति पर चिंता जताना चाहता था

By भाषा | Updated: May 28, 2022 13:41 IST

प्रस्तावित ब्रिटिश मसौदा प्रेस वक्तव्य में ‘‘संकट के शांतिपूर्ण समाधान में सहयोग’’ के लिए आसियान की केंद्रीय भूमिका पर जोर दिया गया और म्यांमार के लोगों के हित में परिषद के सदस्यों के उस आह्वान को दोहराया गया जिसमें ‘‘सभी संबंधित पक्षों के साथ’’ बातचीत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देम्यांमार में हिंसा और गंभीर मानवीय संकट के बीच शांति बहाल करने के लिए यूएन प्रयासरत है।वह शांति बहाल करने की योजना को लागू करने में ‘‘सीमित प्रगति’’ को लेकर चिंता व्यक्त करना चाहता था।चीन और रूस ने प्रस्ताव के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताई।

संयुक्त राष्ट्र: रूस और चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को म्यांमार में हिंसा और गंभीर मानवीय संकट के बीच शांति बहाल करने के लिए एक क्षेत्रीय योजना को लागू करने में ‘‘सीमित प्रगति’’ को लेकर चिंता व्यक्त करने वाले एक बयान को शुक्रवार को जारी नहीं होने दिया। राजनयिकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ के लिए विशेष दूत एवं कंबोडिया के विदेश मंत्री प्राक सोखोन तथा सैन्य तख्तापलट के बाद से देश में संकट को हल करने के प्रयासों को लेकर म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्र दूत नोलेन हेजर ने परिषद को शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को मिले प्रस्तावित ब्रिटिश मसौदा प्रेस वक्तव्य में ‘‘संकट के शांतिपूर्ण समाधान में सहयोग’’ के लिए आसियान की केंद्रीय भूमिका पर जोर दिया गया और म्यांमार के लोगों के हित में परिषद के सदस्यों के उस आह्वान को दोहराया गया जिसमें ‘‘सभी संबंधित पक्षों के साथ’’ बातचीत को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

प्रस्तावित बयान में कहा गया है, ‘‘हालांकि, उन्होंने सहमति के बाद से एक साल से अधिक समय तक पांच सूत्री सहमति को लेकर सीमित प्रगति पर चिंता व्यक्त की और आम सहमति को प्रभावी ढंग से और पूरी तरह से लागू करने के लिए ठोस कार्रवाई का आह्वान किया।’’

परिषद के राजनयिकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि चीन और रूस ने प्रस्ताव के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताई।

टॅग्स :म्यांमारUNसंयुक्त राष्ट्रचीनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल