लाइव न्यूज़ :

म्यांमार की अदालत ने रॉयटर्स के दो पत्रकारों को सुनाई 7 साल जेल की सजा, UN ने की तत्काल रिहा करने की माँग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 3, 2018 10:47 IST

रॉयटर्स के पत्रकार वाल लोन और क्याव सोए ऊ ने अदालत में ख़ुद को बेगुनाह बताया। म्यांमार के औपनिवेशिक दौर के सरकारी गोपनीयता कानून के तहत 14 साल जेल तक की सजा दी जा सकती है।

Open in App

म्यांमार की अदालत ने सोमवार (तीन सितम्बर) को समाचार एजेंसी रॉयटर्स के दो पत्रकारों को सात साल कारावास की सजा सुनाई। दोनों पत्रकारों पर आधिकारिक दस्तावेज रखने का आरोप था। दोनों पत्रकारों को गोपनीयता का कानून के तहत दोषी ठहराया गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने दोनों पत्रकारों को तत्काल रिहा करने की माँग की है। 

म्यांमार सरकार पिछले कुछ सालों से रोहिंग्या अल्पसंख्यक मुसलमानों के दमन और उत्पीड़न को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया के निशाने पर रहा है।

रॉयटर्स के पत्रकार वाल लोन और क्याव सोए ऊ ने अदालत में ख़ुद को बेगुनाह बताया। म्यांमार के औपनिवेशिक दौर के सरकारी गोपनीयता कानून के तहत 14 साल जेल तक की सजा दी जा सकती है।

दोनों पत्रकार पिछले साल रोहिंग्या मुसलमानों के मानवाधिकार के हनन से जुड़ी रिपोर्ट कर रहे थे।

पत्रकारों ने दावा किया है कि उन्हें पुलिस ने जबरदस्ती फँसाया है। म्यांमार में इस समय शांति के लिए नोबेल पुरस्कार जीत चुकी आंग सान सू की की पार्टी की सरकार है।

आंग साम सू की पार्टी ने साल 2016 में हुए चुनाव में जीत हासिल करके देश की बागडोर सम्भाली थी।

हिरासत में उत्पीड़न

32 वर्षीय लोन और 28 वर्षीय क्याव सोए के अनुसार पूछताछ के दौरान पुलिस ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया। दोनों की कई जमानत याचिकाओं को अदालत ने रद्द कर दिया। 

करीब साथ लाख रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार में दमन और हिंसा से बचने के लिए बांग्लादेश में शरण लिये हुए हैं।

म्यांमार की सेना पर मानवाधिकार संगठनों ने रोहिंग्या मुसलानों के गाँवों में सामूहिक हत्या और उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। हालांकि म्यांमार सरकार इन आरोपों से इनकार करती है।

 गैर-सरकारी संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहिंग्या उग्रवादी संगठनों ने हिंदुओं समेत अन्य धर्म के लोगों की सामूिक हत्या की और उनके घर जला दिये।

 

टॅग्स :म्यांमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वम्यामां आम चुनाव: कुल 664 सीट, 1.1 करोड़ वोटर और 60 लाख से अधिक लोगों ने वोट डाला, सैन्य समर्थित पार्टी यूएसडीपी को अभी तक 126 सीट पर बढ़त, मतगणना जारी

भारतथाईलैंड से भारत लाए गए 125 भारतीय, म्यांमा के ठगी केंद्रों में थे बंद

विश्वEarthquake in China: चीन में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता; दहशत में लोग

विश्वMyanmar: तबाही से उभर रहे म्यांमार में फिर भूकंप की हिली धरती, दहशत में लोग

कारोबारक्या है पारगमन सुविधा?, भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका और किया समाप्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना