Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से मचे हाहाकार के बीच भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कि सहायता की पेशकश
By अंजली चौहान | Updated: September 9, 2023 10:57 IST2023-09-09T10:29:28+5:302023-09-09T10:57:57+5:30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मोरक्को में हुई घटना पर चिंता व्यक्त की।

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो
Morocco Earthquake: मोरक्को में शनिवार को एक भयावह भूकंप आने के कारण तबाही मच गई है। भूकंप की चपेट में आकर अब से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, भारी जान-माल का नुकसान हुआ है।
इस बीच, जी20 की बैठक में व्यस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप पर शोक जताया है। इस दुखद घटना में जानमाल की हानि पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मोरक्को में हुई घटना पर चिंता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। उन्होंने आगे कहा कि इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं।
उन लोगों के प्रति संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप की दुखद घटना से जूझ रहे मोरक्को को हरसंभव मदद की पेशकश की है।
पीएम मोदी ने कहा, ''भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।''
Extremely pained by the loss of lives due to an earthquake in Morocco. In this tragic hour, my thoughts are with the people of Morocco. Condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. India is ready to offer all possible assistance to…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 9, 2023
6.8 तीव्रता से आया भयावह भूकंप
गौरतलब है कि मोरक्को में आए 6.8 तीव्रता के भूकंप के बाद लगभग 296 लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है।
🚨🚨🇲🇦Following the 7.1 earthquake striking Morocco, the Kutubiyya Mosque may collapse 😨#Earthquake#Seisme#زلزالpic.twitter.com/SFB0Kqr16u
— AkramPRO (@iamAkramPRO) September 9, 2023
भूकंप के भयावह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि देश में आए भीषण भूकंप के बाद संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है।
भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों से भाग गए और सड़कों पर जमा हो गए। खबर है कि अभी भी कई लोग मलबों में दब गए हैं जिन्हें बचाने का कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र उच्च एटलस पर्वत में था जो मराकेश शहर के दक्षिण पश्चिम में लगभग 71 किलोमीटर दूर स्थित है। भूकंप रात करीब 11:11 बजे आया।
Reports of damage after 6.8-magnitude earthquake hits Morocco pic.twitter.com/tQqYsosW8x
— BNO News (@BNONews) September 8, 2023
भूकंप के कारण कई लोगों की जान चली गई है और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि राजधानी रबात, कैसाब्लांका और एस्सौइरा समेत कई शहर प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।