लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत: अधिकारी

By भाषा | Updated: March 29, 2020 05:54 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम पांच बजे तक 1019 मौतें दर्ज हुई थीं वहीं बृहस्पतिवार को यह संख्या 759 थी। ब्रिटेन में शनिवार सुबह नौ बजे तक 120,776 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की जा चुकी है जिनमें से 17,089 लोगों में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 260 मौतें सामने आयीं जिसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 1000 से अधिक हो गई। शनिवार को आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 260 मौतें सामने आयीं जिसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 1000 से अधिक हो गई। शनिवार को आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम पांच बजे तक 1019 मौतें दर्ज हुई थीं वहीं बृहस्पतिवार को यह संख्या 759 थी। ब्रिटेन में शनिवार सुबह नौ बजे तक 120,776 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की जा चुकी है जिनमें से 17,089 लोगों में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जॉनसन और उनके स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक में शुक्रवार को कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी। उनके कैबिनेट सहयोगी एलिस्टर जैक ने शनिवार को हल्के लक्षण होने का खुलासा किया लेकिन अभी तक उनकी जांच नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि वे पृथक इकाई में हैं।

डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने आवास से शुक्रवार शाम को वीडियो संदेश जारी कर जॉनसन ने कहा कि वे महामारी से निपटने के लिए सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक उनकी गर्भवती पत्नी कैरी साइमंड्स दक्षिण लंदन स्थित घर में पृथक रहने चली गई हैं। ब्रिटेन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्रिस व्हीटी ने भी शुक्रवार को हल्के लक्षण महसूस होने के बाद पृथक इकाई में रहने की जानकारी दी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनबोरिस जॉनसनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना