लाइव न्यूज़ :

दक्षिण मेक्सिको-यूएसजीसी में 7.5 तीव्रता का भूकंप

By IANS | Updated: February 17, 2018 11:19 IST

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई।

Open in App

दक्षिणी मेक्सिको में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसके डर से लोग घरों से बाहर निकल आए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के हवाले से बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई।

 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ओक्साका रहा। सीएनएन के मुताबिक, ओक्साका में आपातकाल प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार रात को भूकंप के दौरान सिर्फ संपत्ति नष्ट हुई है, किसी तरह की मानवीय क्षति नहीं हुई है।यूएसजीएस ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई लेकिन बाद में इसमें संशोधन किया गया। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने उपलब्ध सभी आंकड़ों के आधार पर सुनामी की खतरा नहीं बताया है। मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो ने ट्वीट कर कहा, "भूकंप प्रोटोकॉल को सक्रिय कर दिया गया है।"सीएनएन के मुताबिक, मेक्सिको में सितंबर 2017 में आए भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला