मेक्सिको में जेल पर हमले में 14 लोगों की मौत, 24 कैदी भागने में रहे कामयाब

By विनीत कुमार | Published: January 2, 2023 07:32 AM2023-01-02T07:32:02+5:302023-01-02T07:40:59+5:30

मेक्सिको के एक शहर जुआरेज में जेल पर हुए हमले में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी हैं। 24 कैदी भागने में भी कामयाब हुए।

Mexico attack on prison in Ciudad Juarez left 14 people dead and 24 inmates escape | मेक्सिको में जेल पर हमले में 14 लोगों की मौत, 24 कैदी भागने में रहे कामयाब

मेक्सिको में जेल पर हमले में 14 लोगों की मौत

Highlightsमेक्सिको के सिउडाड जुआरेज शहर में जेल पर हमला, 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी मारे गए।इस घटना के बीच 24 कैदी भी भागने में रहे सफल, अभी साफ नहीं है कि इस हमले को किसने अंजाम दिया।इससे पहले अगस्त में भी इसी जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच संघर्ष में दो कैदी मारे गए थे, बाद में फैली हिंसा में 9 और लोगों की मौत हो गई थी।

मेक्सिको की उत्तरी सीमा पर स्थित शहर जुआरेज में एक जेल पर हुए हमले में रविवार को कम से कम 14 लोग मारे गए। इस घटना के बीच 24 कैदी जेल से भागने में भी कामयाब रहे। न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। इस घटना के अलावा शहर में एक अन्य जगह में हथियारों के साथ हुए हमले में दो और लोगों के मारे जाने की भी खबर है।

चिहुआहुआ प्रांत के प्रोसेक्यूटर ने एक बयान में कहा कि जेल हमले में मरने वालों में 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी थे। इसके अलावा 13 अन्य घायल हुए और कम से कम 24 भाग निकले। यह अभी साफ नहीं हो सकता है कि इस हमले को किसने अंजाम दिया था।

अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हमलावर स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब सात बजे बख्तरबंद वाहनों में जेल पहुंचे और गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

इस हमले के कुछ ही मिनट पहले अधिकारियों ने नगरपालिका पुलिस पर एक नजदीकी हमले की सूचना दी थी। इस घटना में पीछा कर चार लोगों को पकड़ लिया गया और एक ट्रक को भी जब्त कर लिया गया।

शहर के एक अलग हिस्से में बाद में दिन में दो और ड्राइवरों की मौत हो गई। अधिकारी अभी यह स्पष्ट नहीं कर सके हैं कि तीनों घटनाएं क्या एक-दूसरे से संबंधित थी?

इससे पहले अगस्त में जुआरेज में ही एक जेल में  प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच संघर्ष में दो कैदी मारे गए थे और इसके बाद सड़कों पर हिंसा फैल गई। कथित गिरोह के सदस्यों ने एक रेडियो स्टेशन के चार कर्मचारियों सहित नौ और लोगों की हत्या कर दी थी।

इस घटना के बाद कई मैक्सिकन सैनिकों को जुआरेज भेजा गया था ताकि हालात काबू में रह सकें। बता दें कि सिउडाड जुआरेज में वर्षों से सिनालोआ गिरोह द्वारा समर्थित आर्टिस्टस एसेसिनो जैसे गिरोहों और ला लिनिया और एज्टेकस गिरोहों एवं जुआरेज गिरोह के बीच संघर्ष देखने को मिलता रहा है।

(भाषा इनपुट)

Web Title: Mexico attack on prison in Ciudad Juarez left 14 people dead and 24 inmates escape

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mexico