लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र की लड़ाई के तरीकों पर विचार करना होगा: हांगकांग के सांसद

By भाषा | Updated: November 30, 2020 13:18 IST

Open in App

हांगकांग, 30 नवंबर (एपी) हांगकांग की सबसे बड़ी लोकतंत्र समर्थक पार्टी ‘डेमोक्रेटिक पार्टी’ के अध्यक्ष वू ची वई सोमवार को संसद से इस्तीफा देंगे। उनसे पहले लोकतंत्र समर्थक खेमे के सभी 15 सांसद अपने चार सहयोगियो को अयोग्य करने के विरोध में पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।

दरअसल बीजिंग द्वारा नवंबर माह की शुरुआत में पारित एक संकल्प के बाद लोकतंत्र समर्थक खेमे के चार सदस्यों को अयोग्य करार दिया गया था।

इन सदस्यों ने इस्तीफे ऐसे समय में दिए हैं जब चीन हांगकांग पर अपना नियंत्रण बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। कार्यकर्ताओं के मुताबिक हांगकांग को चीन से अलग करने वाले अधिकार कुचले जा रहे हैं।

हांगकांग में लोकतंत्र का समर्थन करने वाले कार्यकर्ता ‘छाता आंदोलन’ (अंब्रेला मूवमेंट) के तहत 2014 से ज्यादा लोकतंत्र की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि चीन हांगकांग की जनता को मतदान से अपने नेता का चुनाव करने की इजाजत देने के वादे से पलट रहा है।

करीब तीन दशक से राजनीति में सक्रिय 58 वर्षीय वू ची वई ने इस्तीफा देने के बारे में कहा कि पद पर बने रहने से चीजें बदलने वाली नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि चीन समर्थक सरकार ऐसी नीतियों को आगे बढ़ाने को लेकर कटिबद्ध है जिन्हें लोकतंत्र समर्थक खेमा रोकने में सक्षम नहीं है।

वई ने कहा कि लोकतंत्र समर्थकों को फिर से सोचना होगा कि आगे की लड़ाई किस तरह लड़नी है क्योंकि अब कई चीजें बदल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?