राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नहीं इस महिला को मिला 2025 नोबेल शांति पुरस्कार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 10, 2025 15:30 IST2025-10-10T15:00:02+5:302025-10-10T15:30:19+5:30

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Maria Corina Machado of Venezuela wins the Nobel Peace Prize US President Donald Trump has suffered a setback | राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नहीं इस महिला को मिला 2025 नोबेल शांति पुरस्कार

file photo

Highlightsबेहद प्रतिष्ठित लेकिन बेहद अप्रत्याशित पुरस्कार है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा की।शांतिपूर्ण संक्रमण प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए दिया जाएगा।

ओस्लोः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगा है। वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के उनके अथक कार्य और तानाशाही से लोकतंत्र में न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण संक्रमण प्राप्त करने के उनके संघर्ष के लिए दिया जाएगा। नॉर्वे की नोबेल समिति शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा की।

कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो

https://www.lokmatnews.in/world/nobel-peace-prize-2025-maria-corina-machado-of-venezuela-will-be-awarded-the-nobel-peace-prize-b628/

    

यह एक बेहद प्रतिष्ठित लेकिन बेहद अप्रत्याशित पुरस्कार है। विशेषज्ञों का कहना है कि समिति आमतौर पर दीर्घकालिक शांति, अंतरराष्ट्रीय बंधुत्व को बढ़ावा देने और उन संस्थानों के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करती है जो इन लक्ष्यों को मजबूत करते हैं। नॉर्वे की नोबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वात्ने फ्रिडनेस ने कहा कि वेनेजुएला में राष्ट्रपति पद की विपक्ष की उम्मीदवार रहीं मारिया कोरिना मचाडो ‘‘कभी गहन तौर पर विभाजित रहे विपक्ष को एकजुट करने वाली प्रमुख शख्सियत हैं। एक ऐसा विपक्ष जिसने स्वतंत्र चुनाव और प्रतिनिधि सरकार की मांग को समान रूप से उठाया।’’

विशेषज्ञों का कहना है कि समिति आमतौर पर दीर्घकालिक शांति, अंतरराष्ट्रीय बंधुत्व को बढ़ावा देने और उन संस्थानों के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करती है जो इन लक्ष्यों को मजबूत करते हैं। नोबेल शांति पुरस्कार एकमात्र पुरस्कार है जो ओस्लो, नॉर्वे में प्रदान किया जाता है।

इससे पहले चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान और साहित्य के क्षेत्र में 2025 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा पिछले दिनों स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में की जा चुकी है। अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता का नाम सोमवार को घोषित किया जाएगा।

Web Title: Maria Corina Machado of Venezuela wins the Nobel Peace Prize US President Donald Trump has suffered a setback

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे