लाइव न्यूज़ :

मालदीव के पूर्व-तानाशाह मामून अब्दुल गयूम, शीर्ष न्यायाधीश अब्दुल्ला सईद के खिलाफ चलेगा मुकदमा

By भाषा | Updated: March 22, 2018 12:22 IST

राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम के कई राजनीतिक विरोधियों की रिहाई का आदेश देने के बाद गयूम और न्यायाधीशों को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। सरकार द्वारा दो शीर्ष न्यायाधीशों की गिरफ्तारी के बाद अन्य तीन ने राजनीतिक बंदियों की रिहाई के आदेश को रद्द कर दिया था।

Open in App

माले, 22 मार्च: मालदीव की एक अदालत ने देश के पूर्व- तानाशाह और सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश को आतंकवाद के मामले में उनके खिलाफ सुनवाई खत्म होने तक हिरासत में रखने को कहा है। फौजदारी अदालत में कल हुई मामून अब्दुल गयूम और प्रधान न्यायाधीश अब्दुल्ला सईद के खिलाफ सुनवाई के दौरान यह आदेश जारी हुआ।

अभियोजन पक्ष ने हालांकि यह नहीं बताया कि किस आधार पर नौ लोगों के खिलाफ आरोप तय किये गये हैं। इन नौ लोगों में 30 साल तक इस द्वीपीय देश का शासन चलाने वाले मामून अब्दुल गयूम, सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश अब्दुल्ला सईद, न्यायमूर्ति अली हामीद और गयूम के पुत्र सहित चार सांसद तथा पुलिस के एक पूर्व आयुक्त शामिल हैं। दोषी करार दिये जाने पर इन सभी को 10 से 15 वर्ष तक कारावास की सजा हो सकती है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम के कई राजनीतिक विरोधियों की रिहाई का आदेश देने के बाद गयूम और न्यायाधीशों को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। सरकार द्वारा दो शीर्ष न्यायाधीशों की गिरफ्तारी के बाद अन्य तीन ने राजनीतिक बंदियों की रिहाई के आदेश को रद्द कर दिया था। जांचकर्ताओं को अपना फोन सौंपने से इनकार करने के संदेह में कुछ लोगों के खिलाफ न्याय में बाधा पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है।

सईद, हामीद और अन्य न्यायिक अधिकारियों पर सरकार गिराने के लिए रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया गया है। राष्ट्रपति यामीन और पूर्व तानाशाह गयूम सौतेले भाई हैं, लेकिन फिलहाल दोनों राजनीतिक विरोधी हैं। 

टॅग्स :मालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमालदीव में स्पीडबोट दुर्घटना, रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई अस्पताल में इलाज, चालक हरि सिंह सहित 2 भारतीय नागरिक लापता

कारोबारPM Modi in Maldives: मोहब्बत की ये नई बहार आई कैसे...?, पीएम मोदी के स्वागत में कैसे बिछ गए?

विश्वभारत और मालदीव के बीच 8 प्रमुख समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, जानें दोनों देशों को क्या होगा फायदा

बॉलीवुड चुस्कीमालदीव ने कैटरीना कैफ को टूरिज्म के लिए बनाया अपना वैश्विक ब्रांड एंबेसडर

भारतMohamed Muizzu India Visit: आज मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू आएंगे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; जानें 5 दिवसीय दौरे में क्या है खास

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा