लाइव न्यूज़ :

मलेशिया: पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 3, 2018 18:11 IST

चुनाव में हार के बाद से नजीब और उनके परिवार सी जुड़ी कई संपत्तियों पर मारे गए छापे में 27.3 करोड़ डॉलर के मूल्य की नकदी , गहने और महंगे हैंडबैग मिले। 

Open in App

कुआलालंपुर/पुत्रजया , तीन जुलाई (एएफपी) भ्रष्टाचार के एक मामले में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को आज भ्रष्टाचार निरोधी जांचकर्ताओं ने गिरफ्तार कर लिया। नजीब पर आज आरोप लगाए जाएंगे। 

मलेशिया में सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी 1 एमडीबी के धन में हेरफेर के मामले की जांच कर रहे कार्यबल ने एक वक्तव्य में बताया कि नजीब को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। 

जांचकर्ताओं ने ऐसे कई कदम उठाए जिनके चलते नजीब , उनके परिवार और उनके कई करीबी राजनेताओं तथा कारोबार के सहयोगियों के इर्दगिर्द कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। 

बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों का एक बड़ा कारण था कि नजीब की अगुवाई में लंबे समय से सत्ता में रहने वाला गठबंधन मई चुनाव में हार गया थऔर महातीर मोहम्मद के नेतृत्व में सुधारवदी गठबंधन जीत गया । 

नजीब और उनके कृपापात्रों पर आरोप है कि उन्होंने 1 एमडीबी में अरबों डॉलर की राशि का हेरफेर किया और उस पैसे को अमेरिका में रियल एस्टेट से लेकर कई चीजों को खरीदनें में इस्तेमाल किया। हालांकि नजीब ने इस बात से इनकार किया। 

चुनाव में हार के बाद से नजीब के देश छोड़ने पर रोक है । भ्रष्टाचार की व्यापक जांच के केंद्र में नजीब ही बने हुए हैं । 

चुनाव में हार के बाद से नजीब और उनके परिवार सी जुड़ी कई संपत्तियों पर मारे गए छापे में 27.3 करोड़ डॉलर के मूल्य की नकदी , गहने और महंगे हैंडबैग मिले। 

जांचकर्ताओं ने उनसे और उनकी पत्नी रोजमाह मंसूर से पूछताछ की थी।

मलेशिया की भ्रष्टाचार निरोधी एजेंसी ने आज नजीब के सौतेले बेटे रिजा अजीज से भी इस मामले में पूछताछ की। वह हॉलीवुड में फिल्म निर्माता है। 

अजीज भ्रष्टाचार निरोधी कार्यालय अकेले ही पहुंचे और उन्होंने संवाददाताओं से बात नहीं की।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मलेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा