स्वतंत्रता दिवस पर लंदन पुलिस ने भारत को लौटाई बुद्ध की 12वीं सदी की कांस्य मूर्ति

By भाषा | Published: August 15, 2018 08:39 PM2018-08-15T20:39:24+5:302018-08-15T20:39:24+5:30

चांदी की कलमकारी वाली यह कांस्य मूर्ति 1961 में नालंदा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान के एक संग्रहालय से चुरायी गयी 14 मूर्तियों में एक है ।

London Police return 12th century Buddha statue to India on independence day | स्वतंत्रता दिवस पर लंदन पुलिस ने भारत को लौटाई बुद्ध की 12वीं सदी की कांस्य मूर्ति

स्वतंत्रता दिवस पर लंदन पुलिस ने भारत को लौटाई बुद्ध की 12वीं सदी की कांस्य मूर्ति

लंदन, 15 अगस्त: बिहार में नालंदा के एक संग्रहालय से करीब 60 साल पहले चुरायी गयी बुद्ध की 12 वीं सदी की एक कांस्य मूर्ति भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आज लंदन मेट्रोपोलिटन पुलिस ने भारत को लौटा दी।

चांदी की कलमकारी वाली यह कांस्य मूर्ति 1961 में नालंदा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान के एक संग्रहालय से चुरायी गयी 14 मूर्तियों में एक है । लंदन में नीलामी के लिए के लिए सामने लाए जाने से पहले यह बरसों तक विभिन्न हाथों से गुजरी। मेट्रोपोलिटन पुलिस के अनुसार डीलर और मालिक को इस मूर्ति के बारे में बताया गया कि यह वही मूर्ति है जो भारत से चुरायी गयी थी। तब उन्होंने पुलिस की कला एवं पुरावशेष इकाई के साथ सहयोग किया तथा वे इसे भारत को लौटाये जाने पर राजी हो गये।

इस साल मार्च में एक व्यापार मेले में एसोसिएशन फोर रिसर्च इंटू क्राइम्स एगेंस्ट की लिंडा अल्बर्टसन और इंडिया प्राइड प्रोजेक्ट के विजय कुमार की इस प्रतिमा पर नजर पड़ी और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्काटलैंड यार्ड ने आज यहां इंडिया हाऊस में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में यह प्रतिमा ब्रिटेन में भारत के राजदूत वाई के सिन्हा को सौंपी।

सिन्हा ने ‘अनमोल बुद्ध’ की मूर्ति लौटाये जाने को एक अच्छा कदम बताया। ब्रिटेन के कला, धरोहर एवं पर्यटन मंत्री माइकल एलीस ने कला एवं पुरावशेष इकाई की सराहना की।

Web Title: London Police return 12th century Buddha statue to India on independence day

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे