अरब जगत के इस देश ने पहली बार किसी महिला को बनाया गृह मंत्री
By विकास कुमार | Updated: February 6, 2019 20:44 IST2019-02-06T20:42:12+5:302019-02-06T20:44:34+5:30
लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी ने इस मौके पर देश की महिलाओं को संबोधित करते हुआ है कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि हमारी सरकार में 4 महिला मंत्री मौजूद हैं.

अरब जगत के इस देश ने पहली बार किसी महिला को बनाया गृह मंत्री
लेबनान की नई गृह मंत्री रया अल हसन ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। वह लेबनान और अरब जगत में शक्तिशाली माना जाने वाला गृह मंत्रालय संभालने वाली पहली महिला बन गईं हैं।
रया लेबनान सरकार के 30 सदस्यीय मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाली चार महिलाओं में से एक हैं। लेबनान में महिलाओं के राजनीति प्रतिनिधित्व के लिहाज से यह ऐतिहासिक कीर्तिमान है।
अल हसन इससे पहले 2009 में किसी भी अरब देश में वित्त मंत्री बनने वाली पहली महिला बनी थीं।
लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी ने इस मौके पर देश की महिलाओं को संबोधित करते हुआ है कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि हमारी सरकार में 4 महिला मंत्री मौजूद हैं.
रया अल हसन के लिए चुनतियां कम नहीं हैं क्योंकि हाल के दिनों में देश में सीरिया और इराक से आ रहे शरणार्थियों के कारण देश पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है. इसके अलावा आतंकी संगठन हिजबुल्लाह से भी निपटने की अपनी चुनौतियां हैं.