लाइव न्यूज़ :

म्यांमा की सैन्य सरकार के नेता मॉस्को में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:17 IST

Open in App

मॉस्को, 23 जून (एपी) म्यांमा की सैन्य सरकार के नेता बुधवार को मॉस्को में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। इससे म्यांमा की सैन्य सरकार के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे विरोध के बावजूद उसके साथ संबंध विकसित करने की रूस की उत्सुकता का पता चलता है।

म्यांमा में सेना ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित आंग सान सू ची की सरकार को एक फरवरी को यह कहते हुए अपदस्थ कर दिया था कि सू ची की पार्टी ने पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में फर्जीवाड़ा कर जीत दर्ज की थी।

देश में तभी से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और म्यांमा की सेना अत्यधिक बल प्रयोग कर उन्हें दबाने का प्रयास कर चुकी है। सेना की कार्रवाई में अब तक लोकतंत्र समर्थक सैकड़ों कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं और अनेक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

म्यांमा की सैन्य सरकार के नेता वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मेलन में बुधवार को अपने संबोधन में दावा किया कि म्यांमा में लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है जो ‘‘कमजोर’’ हो गई है।

ह्लाइंग ने मंगलवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू से मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?