Lata Mangeshkar: बांग्लादेश के राष्ट्रपति और पीएम, श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने शोक जताया, कहा-संगीत जगत में खालीपन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 6, 2022 05:54 PM2022-02-06T17:54:16+5:302022-02-06T21:18:22+5:30

Lata Mangeshkar: भारत की स्वर कोकिला के रूप में जानी जाने वाली गायिका लता मंगेशकर को लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में लाइव प्रस्तुति देने वाली पहली भारतीय कलाकार होने का गौरव प्राप्त है।

Lata Mangeshkar Bangladesh's President and P Sri Lanka's PM expressed grief emptiness in the music world Nepal President Bidya Devi Bhandari condoles | Lata Mangeshkar: बांग्लादेश के राष्ट्रपति और पीएम, श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने शोक जताया, कहा-संगीत जगत में खालीपन

लता मंगेशकर हमेशा अपने कार्य के जरिए लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

Highlightsरविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। ब्रिटेन के रॉयल अल्बर्ट हॉल को चुना था।'' उपमहाद्वीपीय क्षेत्र के संगीत जगत में खालीपन आ गया है।''

Lata Mangeshkar: बांग्लादेश के राष्ट्रपति एम अब्दुल हमीद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है।  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि मंगेशकर के निधन से '' उपमहाद्वीपीय क्षेत्र के संगीत जगत में खालीपन आ गया है।''

हसीना ने अपने शोक संदेश में कहा कि लता मंगेशकर हमेशा अपने कार्य के जरिए लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हसीना ने कहा, '' सुर साम्राज्ञी (लता मंगेशकर) के निधन से उपमहाद्वीपीय क्षेत्र के संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है।'' नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

वहीं, राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने भी मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। मंगेशकर का रविवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने रविवार को लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गायिका के गीतों ने सीमाओं को पार किया और ‘संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है’ वाक्य को जीवंत कर दिया।

मंगेशकर (92) का रविवार को मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। राजपक्षे ने गायिका की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत की सुर कोकिला लता मंगेशकर की आत्मा को शांति मिले। दशकों तक मनोरंजन करने के लिए धन्यवाद, जिसने सीमाओं को पार किया और ‘संगीत एक सार्वभौमिक भाषा है’ वाक्य को जीवंत कर दिया।’’

प्रधानमंत्री राजपक्षे ने कहा, ‘‘उनके परिवार और भारत के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। उनकी स्मृति उनके संगीत के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी।’’ श्रीलंका के मुख्य विपक्षी नेता सजिथ प्रेमदासा ने भी मंगेशकर के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रेमदासा ने ट्वीट किया, ‘‘लता मंगेशकर वह किंवदंती हैं जिन्होंने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज से संस्कृतियों के बीच सेतु का निर्माण किया। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने रविवार को महान भारतीय गायिका लता मंगेश्कर को उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी और नेपाली गीतों में उनके योगदान को याद किया। भंडारी ने नेपाली भाषा में ट्वीट किया, ‘‘प्रसिद्ध भारतीय गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर से दुखी हूं, जिन्होंने कई नेपाली गीतों को अपनी मधुर आवाज दी है।’’

भंडारी ने आगे कहा कि वह असाधारण प्रतिभा की धनी लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं। विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर नेपाल के नागरिकों ने भी सुर साम्राज्ञी को श्रद्धांजलि दी। भारत कोकिला के रूप में विख्यात मंगेशकर ने नेपाली फिल्मों में कई गानों को अपनी आवाज दी है, जिसमें ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैतीघर' भी शामिल है। इस फिल्म में नेपाली अभिनेता चिदंबर प्रसाद लोहानी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री माला सिन्हा मुख्य भूमिका में थीं।

Web Title: Lata Mangeshkar Bangladesh's President and P Sri Lanka's PM expressed grief emptiness in the music world Nepal President Bidya Devi Bhandari condoles

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे