लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दक्षिण कोरिया में पहली बार दैनिक मामले 2,000 के पार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 10:17 IST

Open in App

सियोल, 11 अगस्त (एपी) कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद दक्षिण कोरिया में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले 2,000 को पार कर गए जिससे देश में बड़ी आबादी वाले केंद्रों में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पाबंदियां लगी होने के बावजूद संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है।

दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्री क्वोन डेओक-चेओल ने बुधवार को लोगों से शुक्रवार को मुक्ति दिवस के आस पास पड़ने वाली छुट्टियों के दौरान अपने-अपने घरों में रहने की अपील की।

अधिकारियों ने बताया कि 2,223 नए मामलों में से 1,400 से अधिक मरीज सियोल महानगर क्षेत्र से हैं। क्वोन ने बताया कि देश के अन्य हिस्सों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दक्षिण कोरिया ने अब तक 5.1 करोड़ से अधिक की आबादी यानी लगभग 42 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?