लाइव न्यूज़ :

जो बाइडन की पत्नी ने कमला हैरिस के पति को किया किस, तस्वीरें और वीडियो हो रहे वायरल

By विनीत कुमार | Updated: February 8, 2023 11:44 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को अपना वार्षिक स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन दिया। इस कार्यक्रम दौरान बाइडन की पत्नी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एमहॉफ को किस किया। यह तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। 

Open in App

वाशिंगटन: अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने दरअसल मंगलवार को कैपिटल हिल पर स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एमहॉफ को होठों पर चूमा। 

नेशनल कैपिटल में मंगलवार की रात राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपना दूसरा स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण दिया। यह उनके यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत खोने के बाद पहला भाषण था।

इसके ठीक बाद दोनों के चुंबन की तस्वीरें ट्विटर पर वायरल हो गई। एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा, 'जिल बिडेन ने अभी-अभी कमला हैरिस के पति को होठों पर किस किया।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'क्या जिल बिडेन ने कमला के पति को लिप्स पर किस किया?'

बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार रात अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में रिपब्लिकन पार्टी से आह्वान किया कि वह अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण तथा देश को एकजुट करने के काम को पूरा करने के लिए उनके साथ दें और देश में राजनीतिक विभाजनों को कम करने की कोशिश करे। 

संबोधन के दौरान इस बार नजारा पिछले दो साल से अलग रहा, क्योंकि मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा में रिलब्लिकन ने बहुमत हासिल कर लिया है। संबोधन के समय बाइडन के पीछे प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष एवं रिपब्लिकन केविन मैक्कार्थी बैठे नजर आए। 

वहीं दर्शक दीर्घा में भी अधिक संख्या में रिपब्लिकन सांसद दिखे। बाइडन ने अपने संबोधन में देश को यह आश्वासन दिलाने की कोशिश की कि उनके नेतृत्व का असर देश और विदेश दोनों में दिखा है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए खुद को एक उचित उम्मीदवार दिखाने का प्रयास भी किया। बाइडन ने कहा कि कि कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हमले के दो साल बाद अमेरिका का लोकतंत्र अडिग और अखंड है।

टॅग्स :जो बाइडनकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्व2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप से हार, खबर सुनकर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘हे भगवान, अब हमारे देश का क्या होगा?’

विश्वJoe Biden: ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन का बुरा हाल, कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैली, डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ने कहा- दुखी हूं

भारतIndia On USAID: खुलासे ‘बेहद परेशान करने वाले’?, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा-देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप...

विश्वWATCH: और भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन प्रशासन से पूछे सवाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल