लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की हुई 'खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे' जैसी, कहा- जम्मू-कश्मीर में आकस्मिक युद्ध की आशंका

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 13, 2019 13:43 IST

Jammu Kashmir Article 370: पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए युद्ध कोई विकल्प नहीं है। कुरैशी की टिप्पणी ऐसे समय में आई थी जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बार-बार कश्मीर को लेकर भारत के साथ परमाणु युद्ध की संभावना को ले कर धमकी देते रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान की 'खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे' जैसी स्थिति हो गई है और वह भारत को लगातार घुड़की दे रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर आकस्मिक युद्ध की और इशारा किया है।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान की 'खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे' जैसी स्थिति हो गई है और वह भारत को लगातार घुड़की दे रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर आकस्मिक युद्ध की और इशारा किया है।

शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सत्र के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनका मानना है कि पाकिस्तान और भारत दोनों एक संघर्ष के परिणामों को समझते हैं, लेकिन 'आकस्मिक युद्ध' से इंकार नहीं किया जा सकता है। अगर स्थिति बनी रहती है ... तो कुछ भी संभव है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेट क्षेत्र का दौरा करने के लिए उत्सुक दिखाई दिए थे। कुरैशी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की स्थिति की अंतर्राष्ट्रीय जांच के लिए मिशेल को फोन किया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मिशेल के साथ बात की थी और उन्हें भारतीय और पाकिस्तानी दोनों हिस्सों का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया था। उन्हें दोनों जगहों पर जाना चाहिए और उतनी ही निष्पक्षता के साथ रिपोर्ट करना चाहिए, जितना कि दुनिया को पता है कि सही स्थिति क्या है।

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए युद्ध कोई विकल्प नहीं है। कुरैशी की टिप्पणी ऐसे समय में आई थी जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बार-बार कश्मीर को लेकर भारत के साथ परमाणु युद्ध की संभावना को ले कर धमकी देते रहे थे। इस मामले का अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने का उनका प्रयास ज्यादा समर्थन हासिल करने में विफल रहा था। 

भारत ने अपने आंतरिक मुद्दों पर ‘‘गैरजिम्मेदाराना बयान" देने और उकसाने वाली भारत विरोधी बयानबाजी के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की थी। भारत ने कहा था कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करना उसका आंतरिक मामला है। 

गौरतलब है कि भारत ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को रद्द कर दिया और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०पाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला