लाइव न्यूज़ :

जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर केन्या पहुंचे

By भाषा | Updated: June 12, 2021 15:50 IST

Open in App

नैरोबी, 12 जून विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर केन्या पहुंचे। इस दौरान वह प्रमुख पूर्वी अफ्रीकी देश के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए कई बैठकें करेंगे।

केन्या गणराज्य के विदेश मामलों के मुख्य प्रशासनिक सचिव (सीएएस) अबाबू-नामवाम्बा ने यहां पहुंचने पर जयशंकर का स्वागत किया।

भारतीय उच्चायोग ने यहां ट्वीट किया, ‘‘वह केन्या के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए कई बैठकें करेंगे, जिसकी शुरुआत वह विदेश कार्यालय के सीएस अम्ब रेशेल ओमामो के साथ आज (शनिवार को) बैठक करके करेंगे।’’

वह केन्या के विदेश मंत्री के साथ भारत-केन्या संयुक्त आयोग की तीसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जायेगी। संयुक्त आयोग की पिछली बैठक मार्च, 2019 को नई दिल्ली में आयोजित हुई थी।

जयशंकर भारत-केन्या संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए केन्याई सरकार के अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। उनकी यात्रा से पहले नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा था, ‘‘विकास साझेदारी, दोनों देशों के बीच संबंधों का एक महत्वपूर्ण पक्ष है और यह आगे और गहरी होगी।’’

मंत्री भारतीय मूल के समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे, जो दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है।

केन्या में भारतीय मूल के लोगों का एक जीवंत समुदाय है, जिनकी संख्या वर्तमान में 80,000 है, जिसमें लगभग 20,000 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

भारत और केन्या वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हैं। वे राष्ट्रमंडल के सदस्य भी हैं। केन्या अफ्रीकी संघ का एक सक्रिय सदस्य है, जिसके साथ भारत के लंबे समय से संबंध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल