लाइव न्यूज़ :

इजराइल के प्रधानमंत्री रविवार को यूएई की पहली आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

By भाषा | Updated: December 12, 2021 15:09 IST

Open in App

यरुशलम, 12 दिसंबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने घोषणा की है कि वह रविवार को पहली आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे। उनके मुताबिक यह ईरान के साथ परमाणु वार्ता की जद्दोजहद की पृष्ठभूमि में व्यापक क्षेत्रीय कूटनीति का हिस्सा है।

नफ्ताली बेनेट के कार्यालय ने बताया कि वह यूएई के क्राउन प्रिंस (युवराज) मोहम्मद बिन जायद के साथ बैठक करेंगे और आर्थिक एवं सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

यह किसी इजराइली प्रधानमंत्री की यूएई की पहली यात्रा होगी। इजराइल और यूएई के बीच लंबे समय से गुप्त सुरक्षा सहयोग रहा है, लेकिन पिछले साल अमेरिका की मध्यस्थता में हुए ‘अब्राहम संधि’ के बाद दोनों देशों के बीच औपचारिक संबंध स्थापित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल