लाइव न्यूज़ :

चांद पर उतरने से पहले इज़राइल का अंतरिक्ष यान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

By भाषा | Updated: April 12, 2019 09:46 IST

Open in App

चांद पर उतरने से महज कुछ ही क्षण पहले इज़राइल के अंतरिक्ष यान का पृथ्वी से संपर्क कट गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के साथ ही निजी वित्त पोषित पहला चन्द्र मिशन इतिहास बनाने में नाकाम रहा।

चन्द्रमा पर उतरने के अंतिम चरण में अंतरिक्ष यान का संपर्क पृथ्वी पर स्थित नियंत्रण कक्ष से टूट गया। उसके कुछ ही देर बाद मिशन को असफल घोषित कर दिया गया। इज़राइल एरोस्पेस इंडस्ट्रीज के अंतरिक्ष विभाग के महाप्रबंधक ओफेर डोरोन ने बताया, ‘‘हमारा यान चन्द्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यान टुकडे-टुकड़े होकर अपने उतरने वाली जगह पर बिखर गया है। डोरोन ने बताया कि लैंडिंग से कुछ ही देर पहले अंतरिक्ष यान का इंजन बंद हो गया। जब तक उसे दोबारा चालू किया जाता, यान की गति सुरक्षित लैंडिंग के हिसाब से बहुत ज्यादा थी।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक असफलता के कारणों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंजन बंद हो गया। इंजन ने काम करना बंद कर दिया और अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमें इतना ही पता है।

पूरे घटनाक्रम को प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू सहित कमरे में खचाखच भरे दर्शकों सहित लगभग पूरे देश ने देखा। इसका टीवी पर सीधा प्रसारण हो रहा था। 

टॅग्स :इजराइलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट