लाइव न्यूज़ :

Israel-Palestine War: भारत ने 'युद्ध की स्थिति' के बीच इजराइल में अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

By रुस्तम राणा | Updated: October 7, 2023 17:50 IST

दूतावास ने कहा, "इजराइल में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दूतावास ने ने इजराइल में भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहाभारतीय नागरिकों से कहा गया है- कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहेंगाजा से हमास आतंकवादियों के बड़े हमले के बाद इजराइल में 'युद्ध की स्थिति' घोषित कर दी गई है

Israel-Palestine War:इजराइल में भारतीय दूतावास ने शनिवार को भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। गाजा से हमास आतंकवादियों के बड़े हमले के बाद इजराइल में 'युद्ध की स्थिति' घोषित कर दी गई है। अधिकारियों ने इजराइल में भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है।

दूतावास ने कहा, "इजराइल में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया जाता है। कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहें।"

दूतावास के अधिकारियों ने नागरिकों से आपातकालीन स्थिति में अधिकारियों से संपर्क करने का भी आग्रह किया। इजराइल पर वर्षों में सबसे बड़े हमले में हमास द्वारा गाजा से लगभग 5,000 रॉकेट दागे जाने के बाद इजराइल ने शनिवार सुबह 'युद्ध की स्थिति' घोषित कर दी। समूह के कई सशस्त्र आतंकवादियों ने भी सीमा पार करके इजराइल में घुसपैठ की।

जैसे ही स्थिति बढ़ी, इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि "हम युद्ध में हैं, और हम जीतेंगे।" नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा, "हमारा दुश्मन ऐसी कीमत चुकाएगा जिसके बारे में उसने कभी नहीं सोचा होगा।"

इजरायली सेना ने हमास आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन आयरन स्वोर्ड्स' का ऐलान किया है और वायुसेना ने गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास को निशाना बनाते हुए दर्जनों लड़ाकू विमानों से हमला शुरू कर दिया है। इजरायली सेना और हमास आतंकियों के बीच भीषण लड़ाई चल रही है।

टॅग्स :इजराइलPalestineHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल