लाइव न्यूज़ :

'मूर्ति पूजा करने वाले देशों पर खुदा का बरपाया कहर है कोरोना वायरस', ISIS का दावा

By स्वाति सिंह | Updated: March 24, 2020 16:34 IST

इस्‍लामिक स्‍टेट का दावा किया कि कोरोना वायरस मूर्ति पूजा करने वाले देशों को अल्लाह का जवाब है। जिसका उसने खुद खुदा से आह्वान किया है कि वह अपने मानने वाले बंदों की रक्षा करे और नास्तिक देशों पर अपना कहर बरपाए।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने अल्लाह जा जवाब बताया है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तीन लाख 50 हजार से अधिक हो गई है।

दुनियाभर में फैलते कोरोना वायरस को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने अल्लाह जा जवाब बताया है। आईएसआईएस का कहना है कि कोरोना महामारी की वजह से युद्धरत देशों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा है। साथ ही उसने अल्लाह अपील की है कि नास्तिकों पर और भी ज्यादा और बढ़ाकर कोरोना वायरस का कहर बरसाए।

इस्‍लामिक स्‍टेट का दावा किया कि कोरोना वायरस मूर्ति पूजा करने वाले देशों को अल्लाह का जवाब है। जिसका उसने खुद खुदा से आह्वान किया है कि वह अपने मानने वाले बंदों की रक्षा करे और नास्तिक देशों पर अपना कहर बरपाए। द स्कोटिस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक आईएस का कहना है कि हमने अल्‍लाह से अपने बंदो की रक्षा करने और दूसरों को ज्यादा से यातना देने के लिए कहा है। खुदा अपने खिलाफ विद्रोह करने वालों को दंडित करे और जो उसकी बात मानते हैं उनकी रक्षा करें।' आईएस ने कहा कि इस महामारी ने 'आक्रमणकारी देशों' को पीछे हटने और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सैनिकों की तैनाती करने को मजबूर किया है।

बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तीन लाख 50 हजार से अधिक हो गई है। एएफपी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष के अंत में महामारी के फैलने के बाद से सोमवार तक इतने मामले सामने आए हैं। पूरी दुनिया में कम से कम तीन लाख 50 हजार 142 संक्रमण, 15,873 मौतें हुई हैं जिनमें अधिकतर मामले चीन (81,093) और इटली (63,927) में सामने आए। आधिकारिक आंकड़े वास्तविक संख्या का कुछ प्रतिशत ही हो सकते हैं क्योंकि कई देश ऐसे मामलों की ही जांच कर रहे हैं जिनमें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। 

वहीं, भारत में मंगलवार के आंकड़े के अनुसार कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 492 हो गई है जिसमें 446 का इलाज चल रहा है । इसमें 41 विदेशी है और अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है । 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक