भारत के बाद अब इस एशियाई देश में बढ़ रहा कोरोना वायरस का कहर, रोज मिल रहे 40 हजार मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 14, 2021 02:54 PM2021-07-14T14:54:55+5:302021-07-14T14:54:55+5:30

इंडोनेशिया में कोरोना वायरस महामारी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। तेजी से फैल रहे डेल्‍टा वेरिएंट का इंडोनेशिया में कहर देखने को मिल रहा है। भारत को पछाड़ इंडोनेशिया एशिया में कोरोना का नया गढ़ बनता नजर आ रहा है।

Indonesia reports record Covid-19 cases, marking asia's new epicenter | भारत के बाद अब इस एशियाई देश में बढ़ रहा कोरोना वायरस का कहर, रोज मिल रहे 40 हजार मामले

तेजी से फैल रहे डेल्‍टा वेरिएंट का इंडोनेशिया में कहर, भारत को पछाड़ एशिया में कोरोना का नया गढ़ बना इंडोनेशिया

Highlightsइंडोनेशिया में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के कारण तेजी से बढ़ रहे मामलेपिछले 2 दिनों से इस एशियाई द्वीप में रोजाना 40,000 से ज्यादा केस आ रहे हैंइंडोनेशिया में पिछले सात दिनों में कोरोना से होने वाली मौत की औसत दर भी 907 बनी हुई है

एशिया महाद्वीप में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले अब इंडोनेशिया में मिल रहे है। इससे पहले भारत में रोजाना मिल रहे कोरोना संक्रमण के आंकड़े सबसे ज्यादा थे। दुनियाभर में तेजी से फैलने वाले कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के कारण इंडोनेशिया में केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

पिछले 2 दिनों से इस एशियाई द्वीप में रोजाना 40,000 से ज्यादा केसेज रिकॉर्ड किए गए । सरकारी सूत्रों के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट तेजी से मुख्य द्वीप,जावा के अलावा बाकी द्वीपो में भी फैल रहा है जिससे अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन ख़त्म होने की आशंका लगातार बनी हुई हैं। इंडोनेशिया में पिछले सात दिनों में कोरोना से होने वाली मौत की औसत दर 907 बनी हुई है जबकि एक महीने पहले यही आंकड़ा 181 हुआ करता था।

WHO ने इंडोनेशिया में बढ़ रहे कोरोना मामलों पर जताई चिंता

इंडोनेशिया में दोबारा तेजी से फैल रहे वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जताई है। WHO महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेबियस ने गरीब देशों को वैक्सीन की समय पर उपलब्धता न होने को "विनाशकारी नैतिक विफलता" करार दिया है।

WHO के अनुसार सही समय पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा बढ़ जाता है इसलिए गरीब देशों में नियमित टीकाकरण जरूरी है। इंडोनेशिया ने अब तक मात्र 10% आबादी का ही टीकाकरण किया है जबकि भारत में यह आंकड़ा 14% है।

विकसित देशों में यह आंकड़ा काफी बेहतर है अमेरिका ने अपनी आधे से ज्यादा यानि 52% जनसंख्या को और यूरोपियन यूनियन ने 46% आबादी का टीकाकरण पूरा कर दिया है। दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 40 लाख के पार जा चुका है इसकी एक मुख्य वजह गरीब देशों में कोरोना रोकथाम के लिए किए जा रहे धीमे प्रयास हैं।

Web Title: Indonesia reports record Covid-19 cases, marking asia's new epicenter

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे